ग्वालियर। दिनांक 25.11.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्री जेण्डेन लिगजर्पा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर के द्वारा थाना बल की टीम को अप0क्र0 269/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई काले रंग की एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एसएन-2605 को की बरामदगी कर अज्ञात चोर की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना दिनांक 23.11.2026 को थाना इन्दरगंज पुलिस द्वारा सूचना पर उक्त एक्टिवा चोरी करने वाले वाहन चोर को आरपीएफ ग्वालियर के सहयोग से रेलवे स्टेशन ग्वालियर से अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम सिंह बरार पुत्र श्री प्रीतम बरार उम 36 साल निवासी ग्राम मऊ बुजुर्ग खास थाना दिगोदा जिला टीकमगढ म.प्र. का होना बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एसएन-2605 को जप्त किया गया और पूछताछ में आरोपी ने उक्त एक्टिवा रोशनी घर रोड़ से चोरी करना स्वीकार किया। थाना इन्दरगंज पुलिस द्वारा आरोपी से क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की गई।
ज्ञात हो कि फरियादिया खुशी घंधोरिया निवासी रोशनी घर रोड़ लश्कर ग्वालियर ने थाना इन्दरगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 20.11.2026 के शाम 07.39 बजे करीबन वह अपनी एक्टिवा काले रंग की रजिस्ट्रेशन क्रमांक एमपी07-एसएन-2605 को घर के बाहर खड़ी कर दी थी और रात्रि 09.00 बजे मैंने अपनी एक्टिवा देखी तो रखे स्थान पर नही थी, फिर मैंने आसपास पता किया किन्तु मेरी एक्टिवा का कोई पता नहीं चला, मेरी एक्टिवा को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना इन्दगरंज में दिनांक 23.11.2026 को अप0क्र0 269/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार वाहन चोर:- राम सिंह बरार पुत्र श्री प्रीतम बरार उम 36 साल निवासी ग्राम मऊ बुजुर्ग खास थाना दिगोदा जिला टीकमगढ म.प्र.
बरामद वाहन:- एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एसएन-2605 को जप्त किया गया।





