ग्वालियर। 07.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी रमेश सिंह(परिवर्तित नाम) निवासी उटीला ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 05.09.2026 को मेरी लड़की रजनी(परिवर्तित नाम) उम्र करीबन 15 साल स्कूल गई थी तो वापस नही आई। जिसकी तलाश स्कूल व आसपास तथा रिश्तेदारी में की गई लेकिन कोई पता नही चला। मुझे शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना उटीला पर अपराध क्रमांक 80/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी बेहट श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उटीला उप निरी. नरेन्द्र सिसोदिया के द्वारा थाना बल की टीम एवं तकनीकी सेल को उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की तलाश आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौरान तलाश थाना प्रभारी उटीला को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की उक्त अपहृत बालिका, थाटीपुर क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा थाटीपुर क्षेत्र में अपहृता की तलाश की गई और चौहान प्याऊ थाटीपुर से उक्त अपहृत बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया। अपहृत बालिका की दस्तयाबी के संबंध में उसके परिजनों को सूचित कर अपहृत बालिका को वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया है।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी उटीला उप निरीक्षक नरेन्द्र सिसोदिया, प्रभारी साइबर सेल उप निरी. रजनी रघुवंशी, प्रआर. हर्ष शर्मा, आर. रविशंकर यादव, आर. योगेन्द्र गुर्जर, आर. मुकेश कुशवाह, आर. राजेश प्रजापति, म.आर. प्रतीत रावत, साइबर सेल से आर. शैलेन्द्र गौड़ की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content