ग्वालियर। 02.04.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 23.02.2026 को फरियादी नारायण महादेव टिकेकर निवासी विंडसर हिल्स ग्वालियर ने थाना क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट लेख कराई कि उसे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीबीआई अधिकारी बनकर उसे डिजिटल अरेस्ट कर कुल रकम 02 करोड़ 52 लाख 16 हजार रूपये की ठगी की गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0- 10/26 धारा 318(4),319(2),308(2) बीएनएस 66डी आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से उक्त सायबर फ्रॉड में वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हे पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं श्री मनीष यादव के मार्गदर्शन में सायबर क्राइम प्रभारी निरी0 धर्मेन्द्र कुशवाह एवं उप निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सायबर क्राइम विंग की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में 04 आरोपियों को पूर्व में ही दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु उनके नेतृत्व में टीम को लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को तकनीकी आधार पर ज्ञात हुआ की फरियादी को झांसे में लेकर 28 लाख रूपए इंडसइंड बैंक के खाता में ट्रांसफर हुए थे, बैंक से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ ही उक्त बैंक खाता में दो जॉइंट अकाउंट होल्डर है। उक्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ हेतु एक टीम निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह कुशवाह व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली रवाना की गई। दिल्ली से पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी सौरव यादव को अभिरक्षा में लिया गया व पूछताछ के आधार पर उसके अन्य साथी आरोपी शरद डेहरिया एवं हरीश गड़वाल को भी अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि पकड़े गये आरोपियों के बैंक खाते कई स्टेट से अन्य शिकायतों में भी रिपोर्टेड होना पाए गए हैं। पकड़े गये उक्त आरोपियों द्वारा बताया गया है की वह हरीश गढ़वाल के निर्देशन में कार्य करते हैं व दिल्ली में पीजी में रहकर साइबर फ्रॉड हेतु अपने बैंक खाते खुलवाकर हरीश गढ़वाल को देते थे और अभी 4-5 बैंक खाते हरीश गढ़वाल को दे चुके हैं। आरोपी हरीश गढ़वाल द्वारा बताया गया की वह टेलीग्राम पर साइबर फ्रॉड हेतु बैंक खाता बेचने वाले व खरीदने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है। आरोपियों का तीन दिवस का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. हरीश गड़वाल पुत्र राजू गड़वाल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम न्यूटन तहसील परासिया जिला छिंदवाड़ा हाल निवासी एफ-246 लक्ष्मी नगर न्यू दिल्ली (इसके द्वारा ही ये बैंक अकाउंट खुलवाया गया था और चलाया गया था)
2. सौरव यादव पुत्र बजरंग यादव उम्र 23 वर्ष (ये बैंक खाताधारक है इसके इंडसइंड बैंक खाते में फरियादी के 28 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे)
3. शरद डेहरिया पुत्र राजकुमार उम्र 20 वर्ष निवासीगण ग्राम न्यूटन तहसील परासिया जिला छिंदवाड़ा हाल निवासी स्काई बॉयज पीजी लक्ष्मी नगर पिलर नंबर 40 न्यू दिल्ली (ये इंडसइंड बैंक खाते में जॉइंट अकाउंट होल्डर है)
जप्त मशरूकाः- 06 पासबुक व चेक बुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन।





