ग्वालियर। दिनांक 19.11.2026 – प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 19.11.2026 को थाना मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर पुल के पास कंजर डेरा में हाथ भट्टी से अवैध कच्ची शराब बनाई की जा रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जेंडेन लिगजर्पा(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(भापुसे) द्वारा क्राइम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव व सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरी0 गोविंद बल्लभ बगोली एवं थाना प्रभारी अपराध निरी0 अमित शर्मा के द्वारा क्राइम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मोहनपुर पुल के पास कंजर डेरा पर दबिश दी गई तो कंजर डेरा के पास पुलिस को जमीन में बने गड्डे में रखे ड्रम गुड़ लहान के भरे मिले, जिसमें लगभग 3500 लीटर कीमती लगभग 01 लाख रूपये का गुड़ लहान भरा था। पुलिस द्वारा मौके पर ही ड्रमों में भरे गुड़ लहान को नष्ट किया गया।





