🔴 पकड़े गये चोरों से गणेश जी की चांदी की मूर्ति व 2500 रूपये नगद किए जप्त।

ग्वालियर। 24.05.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना पुरानी छावनी पुलिस को दिनांक 23.05.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गंगा मालनपुर में हुई चोरी में शामिल संदिग्ध सूरज राजपूत अपने साथियों के साथ स्टोन पार्क के पास देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना पुरानी छावनी पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी छावपी निरी0 डॉ. संतोष सिंह यादव ने मुखबिर सूचना पर थाना बल की टीम को स्टोन पार्क के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची तो वहां पर पुलिस को देखकर तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने लगे जिन्हे घेरकर पकड़ा नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम सूरज राजपूत पुत्र कमलेश राजपूत निवासी किशनबाग थाना बहोडापुर, दूसरे ने सज्जाद खान पुत्र अकील खान निवासी ग्राम बरा थाना पुरानी छाावनी तथा तीसरे ने अरूण उर्फ टकला जाटव पुत्र लाखन जाटव निवासी जाटवपुरा थाना बहोडापुर का होना बताया।

पुलिस द्वारा संदिग्ध सूरज राजपूत से उक्त चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि सज्जाद खान व अरूण उर्फ टकला जाटव के साथ मिलकर ग्राम गंगा मालनपुर में एक मकान में चोरी की थी जिसमें एक चांदी की गणेश जी की मूर्ति और 80 हजार रूपये नगद मिले थे, जिन्हे हम लोगों ने आपस मेें बांट लिया था। आरोपी सूरज राजपूत ने बताया कि उसके हिस्से में गणेश जी चांदी की मूर्ति व 20 हजार रूपये मिले जिसमे से 20 हजार रूपये खाने पीने में खर्च करना बताया और मूर्ती को घर अलमारी मे रखा बताया तथा आरोपी सज्जाद खान एवं अरूण उर्फ टकला को 30-30 हजार रूपये मिले थे।

पुलिस द्वारा आरोपी सज्जाद खान से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया और हिस्से में मिले 30 हजार रूपये में से 28 हजार 500 रूपये खाने पीने में खर्च करना बताया और 1500 रूपये पेंट की जेब मे होना बताया, जिसे जप्त किया गया। आरोपी अरूण उर्फ टकला जाटव ने भी चोरी करना स्वीकार किया एवं हिस्से में मिले 30 हजार रूपये में से 29 हजार खर्च करना बताया, शेष 01 हजार रूपये आरोपी से जप्त किये गये। पुलिस द्वारा आरोपी सूरज राजपूत की निशादेही पर उसके घर में रखी अलमारी को से एक गणेश जी की चांदी की मूर्ति को जप्त किया गया। तीनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी धर्मेन्द्र सिंह यादव निवासी ग्राम गंगा मालनपुर ने थाना पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 13.04.26 को रात्रि में वह खाना खा-पीकर अपने परिवार के साथ घर पर सो गया था और दिनांक 14.04.26 को सुबह मेरी पत्नी ने देखा कि कमरे की खिड़की टूटी पड़ी थी एवं कमरे में रखे बक्शा का सामान बिखरा हुआ पड़ा था, फिर मैंने आकर देखा तो बक्शे में रखी रजाई में करीब 80000 रूपये गायब थे एवं एक चाँदी की गणेश जी की मूर्ति नहीं मिली। कोई अज्ञात चोर गणेश जी की चाँदी की मूर्ति व रूपये चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ अप0क्र0 139/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मशरूकाः- चोरी की एक गणेश जी की चांदी की मूर्ति एवं 2500 रूपये नगद जप्त किए।

keyboard_arrow_up
Skip to content