🔴 आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई।
ग्वालियर। दिनांक 06.11.2026 – प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में क्राईम ब्रांच ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना करहिया क्षेत्रांर्गत हनुमानजी मंदिर के सामने पुरानी नहर के किनारे मौजा करहिया पर एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा क्राईम ब्रांच एवं थाना करहिया पुलिस की सुयक्त टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव एवं एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच श्री अमित शर्मा एवं थाना प्रभारी करहिया उनि0 अंकिता भार्गव के द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया।
पुलिस टीम को हनुमानजी मंदिर के सामने पुरानी नहर के किनारे मौजा करहिया पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में काले रंग का थैला लिए दिखा, जो पुलिस को देखकर झाडियों में छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेरकर संदिग्ध को पकड़ा और नाम व पता पूछता तो उसने भीकम उर्फ डंडा रावत पुत्र ब्रजमोहन रावत उम्म्र 40 साल निवासी ग्राम ईटमा थाना करहिया जिला ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा संदिग्ध के हाथ में लिये कपडे के थैले की तलाशी ली गई तो थैले के अन्दर से एक पैकेट मिला जिसे खोलकर देखा तो उसमें मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला, जिसकी तौल कराने पर उसका बजन 1104 ग्राम कीमती करीब 50,000/- रूपये का होना पाया गया। पकड़े गये व्यक्ति का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 1104 ग्राम अवैध गांजा विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना करहिया में अप0क्र0- 101/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी से अवैध गांजा के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- भीकम उर्फ डंडा रावत पुत्र ब्रजमोहन रावत उम्म्र 40 साल निवासी ग्राम ईटमा थाना करहिया जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- अवैध गांजा 01 किलो 104 ग्राम कीमती लगभग 50 हजार रूपये का जप्त।
keyboard_arrow_up
Skip to content