ग्वालियर दिनांक 03.02.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण : फरियादी भास्कर शर्मा निवासी शताब्दीपुरम फेस-1 ग्वालियर ने क्राइम ब्रांच ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि वह श्री मधुवन जी ट्रेवल्स का संचालक है तथा अपनी ट्रेवल एजेन्सी के माध्यम से अन्य लोगों को गाडियों की सर्विस प्रोवाइड करवाता हूँ। अभय भदौरिया नाम के व्यक्ति ने स्वयं को अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर बताया और मुझसे करीब 19 चार पहिया गाड़ी कंपनी में किराये पर लगाने के लिए ली थी। अभय भदौरिया द्वारा गाड़ियां सर्विस पर नहीं भेजने एवं किराया नहीं देने पर मुझे उस पर संदेह हुआ तो जब मैने अपनी गाड़ियों के बारे में कंपनी के मालिक से बातचीत की तो उन्होनें मुझसे कहा कि अभय भदौरिया नाम का कोई भी व्यक्ति हमारी कंपनी में काम नहीं करता है। बाद में मुझे पता चला कि अभय भदौरिया ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करके मेरे द्वारा उपलब्ध कराई गई गाड़ियों को कहीं अन्य व्यक्तियों को गुमराह करके उनके पास गिरवी रख रुपये ले लिये है। काफी दबाव डालने के उपरांत अभय भदौरिया ने मुझे दो गाड़िया वापस की हैं। फरियादी की शिकायत पर से प्रथम दृष्टया पर आरोपी व अज्ञात के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0- 04/26 धारा 318(4),319(2),338,336(3),340(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार फरियादी रघुवीर रजक निवासी लोहार मौहल्ला पुरानी छावनी ने भी अभय भदौरिया के द्वारा उक्त अनुसार ही 20 गाड़िया किराए पर ली है। जिस पर से फरियादी की शिकायत पर से प्रथम दृष्टया पर आरोपी व अज्ञात के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0- 05/26 धारा 318(4) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* को क्राईम ब्रांच की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार* एवं *डीएसपी अपराध श्री मनीष यादव* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. अमित शर्मा* के द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना आज दिनांक 03.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभय भदौरिया पुत्र अरविंद भदौरिया उम्र 25 बर्ष निवासी डी.डी.नगर महाराजपुरा जिला ग्वालियर को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने किराए पर गाड़िया लेकर गिरवी रखकर पैसे लेना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर गिरवी रखी गई कुल 15 गाड़िया कीमती लगभग डेढ करोड़ को विधिवत जप्त की गई।

जप्त गाड़िया :- फरियादी भास्कर शर्मा की – मारूति अर्टिगा, टाटा अल्टरोज, मारूति सियाज, टोयोटा अर्बन क्रूजर, महिन्द्र बोलेरो, मारूति स्विफ्ट, महिन्द्र स्कार्पियो कंपनी की कुल 08 वाहन जप्त किये। फरियादी रघुवीर सिंह रजक की – मारूति स्विफ्ट, रिनोल्ट ट्रायवर, मारूति अर्टिगा, महिन्द्र बोलेरो कंपनी की कुल 07 वाहन जप्त किए गये। *कुल जप्त वाहन 15 कीमती लगभग 01 करोड़ 50 लाख रूपये।*

 

keyboard_arrow_up
Skip to content