🔴 आरोपियों की निशादेही पर 04 वाहन कुल कीमती लगभग 50 लाख रूपये के बरामद किये गये।

ग्वालियर दिनांक 27.02.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी संजय धाकड़ निवासी ग्राम गढी विजयपुर जिला श्योपुर ने क्राइम ब्रांच ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि उसका फार्म ट्रेक टै्रक्टर एफटी-50 हिमाचल शर्मा नाम के व्यक्ति को 05 बर्ष के लिए प्रतिमाह 25 हजार रूपये किराए पर दिया था, जिसमें 01 लाख रूपये एडवांस के नाम पर दिए जाने थे। हिमाचल शर्मा एवं मेरे बीच अनुबंध होने के पश्चात हिमाचल टै्रक्टर को लेकर चला गया। कुछ दिनों बाद हिमाचल शर्मा से मैने टै्रक्टर के संबंध में संपर्क किया तो उसने गोलमटोल जबाब देकर टाल दिया, शंका होने पर मैने पता किया तो हिमाचल शर्मा ने मेरा टै्रक्टर कहीं खुर्दवुर्द कर दिया है। इसी प्रकार हिमाचल शर्मा द्वारा मेरे अलावा अन्य लोगों के वाहन भी किराए पर लेकर उन्हे कहीं खुर्दवुर्द कर दिया गया है। फरियादी की शिकायत पर से प्रथम दृष्टया पर आरोपी के खिलाफ थाना क्राइम ब्रांच में अप0क्र0- 06/26 धारा 316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को क्राईम ब्रांच की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रशिक्षु आईपीएस श्री मनोज कुमार एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार, श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. अमित शर्मा के द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी हिमाचल शर्मा पुत्र राकेश शर्मा निवासी केलारस जिला मुरैना हाल सिटी सेंटर ग्वालियर को जयपुर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने किराए पर ली हुई समस्त गाड़िया सुरेश शर्मा को देना बताया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी हिमाचल शर्मा को थाना क्राइम ब्रांच के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा दूसरे आरोपी सुरेश शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा निवासी ग्राम पाली फरीदाबाद हरियाणा को फरीदाबाद से हिरासत में लिया गया। पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर एक स्कार्पियो गाड़ी क्र0- एमपी07-एजी-2933, एक टाटा नेक्सॉन क्र0-एमपी07-एडी-7346, एक फार्मट्रेक ट्रेक्टर, एक हुंडई ओरा कार क्र0- एमपी07-एएच-2982 को जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी ने पूछताछ में अन्य सभी शेष वाहन राजिन्दर भडाना निवासी फरीबाद, प्रितपाल निवासी दिल्ली नाम के व्यक्तियों को देना बताया है, जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है।

जप्त गाड़ियाः- एक स्कार्पियो गाड़ी क्र0- एमपी07-एजी-2933, एक टाटा नेक्सन क्र0- एमपी07-एडी-7346, एक फार्मट्रेक ट्रेक्टर, एक हुंडई ओरा कार क्र0- एमपी07-एएच-2982 कुल कीमती लगभग 50 लाख को किया जप्त।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, उनि0 शुभम परिहार, प्र.आर0 राजेश शर्मा, आर0 अरविंद शर्मा, ऋषि राठौर, पवन शुक्ला, सोनू परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content