ग्वालियर। 08.08.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में चोरों, नकबजनों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अधीनस्थ थानों को क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं की पतारसी क आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल ने पुलिस टीम को अप.क्र. 454/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस को जरिए मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि जिस व्यक्ति ने अवनीश जैन की दुकान में चोरी की है वह कहीं जाने की फिराक में अमेठी कलेज के पास खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान अमेठी कलेज के पास पहुंची तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा और उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया। उक्त संदिग्ध से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्रतिभान सिंह उर्फ पवन पुत्र महाराज सिंह राजावत उम्र 35 साल निवासी बांके बिहारी धाम कालोनी बरेठा पुल के भिण्ड रोड ग्वालियर का होना बताया। आरोपी प्रतिभान सिंह उर्फ पवन ने पूछताछ में बताया कि उसने दुकान से चोरी की थी वह सभी सामान अपने घर में कमरे के अन्दर छिपा कर रख दिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशादेही पर उक्त चोरी गया सामान उसके घर से जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी अवनीश जैन निवासी शुभांजलीपुरम, महाराजपुरा, ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर पर जैन ट्रेडर्स नाम से किराने की दुकान संचालित है। दिनांक 07.08.2026 की सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा हुआ मिला तथा दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर दुकान से उसके फूफा मोतीलाल जैन का पर्स, जिसमें लगभग 7,000 रुपये नगद, विभिन्न बैंक/एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज, दुकान के गल्ले में रखे लगभग 1,400 रुपये, एक चांदी का सिक्का, वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा सिगरेट, बीड़ी, राजश्री, रजनीगंधा, लहर, तानसेन सहित अन्य किराना सामान चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अप.क्र. 454/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार चोर:- प्रतिभान सिंह उर्फ पवन पुत्र महाराज सिंह राजावत उम्र 35 साल निवासी बांके बिहारी धाम कालोनी बरेठा पुल के भिण्ड रोड ग्वालियर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content