ग्वालियर। 12.04.2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में की जा रही कार्यवाही के दौरान ग्वालियर पुलिस को आज दिनांक 12.04.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कम्पू क्षेत्र में एक व्यक्ति लाल टीशर्ट, जींस का पेंट पहने हुये कैंसर पहाड़िया जनता टेकरी के पास जंगल में अवैध हथियार लिये हुये घूम रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) एवं अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर(रापुसे) को थाना कम्पू एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) एवं डीएसपी अपराध श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार(रापुसे), श्री मनीष यादव(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू निरी0 अमर सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा के द्वारा थाना कम्पू व क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया।

मुखबिर द्वारा बताये स्थान कैंसर पहाड़िया जनता टेकरी के पास पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो पुलिस को आता देख सकपका गया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया और उससे नाम पता पूछा तो अपना नाम अंकुश चौहान पुत्र उदय सिंह चौहान आयु 23 साल निवासी राहावली थाना लहार जिला भिण्ड का होना बताया। संदिग्ध की तलाशी ली गई तो कमर में दाहिने तरफ पैंट में एक 32 बोर की देशी पिस्टल खुरसे मिला, अवैध हथियार को कब्जे में लेकर पिस्टल की मैगजीन को निकालकर चेक किया तो राउण्ड नही थे और पिस्टल के चेम्बर में भी कोई राउण्ड नही था।

आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी से उक्त लोहे की 32 बोर की देशी पिस्टल को मय मैगजीन के विधिवत जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना कम्पू में अप0क्र0 85/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:- अंकुश चौहान पुत्र उदय सिंह चौहान आयु 23 साल निवासी राहावली थाना लहार जिला भिण्ड

जप्त अवैध हथियार: एक 32 बोर की देशी पिस्टल।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content