🔴 माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के सीआरए क्रमांक 587/2011 में जारी स्थाई वारंट में था फरार।
🔴 आरोपी को पूर्व में उक्त प्रकरण में 03 वर्ष के कारावास की सजा हो चुकी है।

ग्वालियर दिनांक 22.11.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरार आरोपियों तथा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 22.11.2026 को थाना आरोन पुलिस को जरिए तकनीकी सहायता के आधार पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना आरोन के अप0क्र0-28/09 धारा 409 भादवि एवं माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के सीआरए नम्बर 587/2011 में फरार स्थाई वारंटी रामरुप करन को भितरवार क्षेत्र में देखा गया है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर(रापुसे) द्वारा थाना आरोन पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आरोन उनि0 बलवीर मावई के द्वारा थाना बल की एक टीम को कार्यवाही हेतु भितरवार भेजा गया। पुलिस टीम ने भितरवार जाकर वारंटी की तलाश की तो भितरवार में आमरोड पर उक्त आरोपी की हुलिया का एक व्यक्ति घूमता दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ में उसने अपना नाम रामरुप करन पुत्र सीताराम करन निवासी लावनपुरा आरोन जिला ग्वालियर हाल डॉ. एमएल जैन के घर के पीछे वार्ड नं 06 भितरवार जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त आरोपी के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के सीआरए नम्बर 587/2011 में स्थाई वारंट जारी होने से आरोपी को थाना आरोन पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को उक्त प्रकरण में 03 साल की सजा हो चुकी है और इसके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर में अपील की थी लेकिन सुनवाई के दौरान उपस्थित न होने पर माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के सीआरए नम्बर 587/2011 में स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा निरंतर की जा रही थी, जिसे आज आरोन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

स्थाई वारंटी- रामरुप करन पुत्र सीताराम करन निवासी लावनपुरा आरोन जिला ग्वालियर हाल डॉ. एमएल जैन के घर के पीछे वार्ड नं 06 भितरवार जिला ग्वालियर

keyboard_arrow_up
Skip to content