ग्वालियर। 28.04.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों चेक करके अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रभारी एसडीओपी भितरवार श्री शैलेन्द्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करहिया उनि० संजू सिंह यादव के नेतृत्व में थाना बल की टीम के साथ दिनांक 27.04.2026 को करहिया कस्बा गश्त के दौरान आरोन रोड वनखंडेश्वर मंदिर पर आरोन तरफ से एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुये दिखे जो पुलिस को देखकर मोटर सायकिल पीछे वापस मोड़कर भागने लगे, संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटर सायकिल को रोककर तीनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पहले ने अपना नाम राकेश रावत पुत्र अमृत रावत उम्र 31 साल निवासी सूर्यनगर महेश की बगिया डबरा दूसरे ने दुष्यंत गोयल पुत्र सत्यप्रकाश गोयल उम्र 27 साल निवासी विवेक विहार कॉलोनी डबरा तथा तीसरे ने नीशू शर्मा पुत्र बृजकिशोर शर्मा उम्र 33 साल निवासी विवेक विहार कॉलोनी डबरा का होना बताया।
उक्त तीनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर दुष्यंत गोयल के कमर में एक 315 बोर का कट्टा व पैंट की जेब से एक 315 बोर का राउंड रखा मिला तथा नीशू शर्मा की पैंट की दाहिनी जेब से एक 315 बोर का राउंड रखा मिला। आरोपीगणों का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा व 02 जिंदा राउंड तथा एक मोटर सायकिल क्र०- एमपी 07 एनक्यू-0247 को विधिवत जप्त किया जाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना करहिया में अप०क्र0- 39/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण:-
1. राकेश रावत पुत्र अमृत रावत उम्र 31 साल निवासी सूर्यनगर महेश की बगिया डबरा
2. दुष्यंत गोयल पुत्र सत्यप्रकाश गोयल उम्र 27 साल निवासी विवेक विहार कॉलोनी डबरा
3. नीशू शर्मा पुत्र बृजकिशोर शर्मा उम्र 33 साल निवासी सदर।
जप्त हथियार:- एक 315 बोर का देशी कट्टा व 02 जिंदा राउंड तथा एक मोटर सायकिल क्र०-एमपी 07-एनक्यू-0247 को जप्त किया।
keyboard_arrow_up
Skip to content