🔴 जिला ग्वालियर के कुल 36 प्रकरण जिसमें स्मैक के 11 प्रकरणों में 469.105 ग्राम, गांजे के 23 प्रकरणों में 831.415 कि.ग्राम एवं डोडाचूरा के 2 प्रकरणों में 413.06 कि.ग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया।

दिनांक 21.07.2026 । एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत जप्तशुदा मादक पदार्थों के विनष्टीकरण हेतु भारत सरकार नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली के निर्देशानुसार ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों में जप्तशुदा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर डॉ. असित यादव(भापुसे) की अध्यक्षता में ड्रग विनष्टीकरण समिति का गठन किया गया है एवं अधीनस्थ पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी तथा पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार नारकोटिक्स ड्रग की समस्या के निदान हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ड्रग विनष्टीकरण की कार्यवाही हेतु एस.डी.ओ.पी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में जिला ग्वालियर से 36 एनडीपीएस के प्रकरणों में जप्तशुदा माल/ड्रग विनष्टीकरण हेतु ड्रग विनष्टीकरण समिति(डी.डी.सी) ग्वालियर रेंज ग्वालियर को भेजा गया।

उक्त निर्देशों के अनुक्रम मेें दिनांक 20.07.2026 को जप्तशुदा माल/ड्रग का विनष्टीकरण जे.के. सीमेन्ट प्लांट गांव पुरैना तहसील अमानगंज जिला पन्ना मध्यप्रदेश में किया गया, विनष्टीकरण की कार्यवाही में जिला ग्वालियर के द्वारा कुल 36 प्रकरण, जिनमें स्मैक के 11 प्रकरणों में 469.105 ग्राम, गांजे के 23 प्रकरणों में 831.415 कि.ग्रा एवं डोडाचूरा के 2 प्रकरणों में 413.06 कि.ग्रा मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया।

जिसमें ड्रग विनष्टीकरण समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज ग्वालियर डॉ. असित यादव(भापुसे) एवं सदस्य पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया(भापुसे) एवं पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा(भापुसे) उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा, पीए टू डीआईजी ग्वालियर अक्षुण्ण बोहरे, उप निरीक्षक शीलम सेंगर तथा जिला ग्वालियर से उप निरीक्षक कीर्ति अजमेरिया, प्र.आर. रणधीर सिंह एवं अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

इसके पूर्व दिनांक 17.04.2026 को भी ग्वालियर रेंज के अधीनस्थ जिलों के 76 प्रकरणों में जप्त 1823.92 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3,64,78,400/- रूपये, 1.483 किलोग्राम 17 मि.ग्रा. स्मैक कीमती लगभग 1,48,30,170/- रूपये, 117.347 किलोग्राम डोडा चूरा कीमती लगभग 11,73,470/- रूपये कुल 19 क्विांटल 43 किलो मादक पदार्थों कीमती लगभग 05 करोड़ 24 लाख 82 हजार रूपये का जे.के. सीमेंट फैक्ट्री, अमानगंज, जिला पन्ना में विनष्टीकरण किया गया था।

keyboard_arrow_up
Skip to content