🔴 कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों में 106 स्थाई एवं 108 गिरफ्तारी सहित कुल 214 वारंटियों को किया गिरफ्तार और 34 जमानती वारंट कराए तामील।
🔴 कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना डबरा सिटी में एनडीपीएस एक्ट के 02 प्रकरण, थाना डबरा देहात में अवैध शराब का 01 प्रकरण तथा थाना विश्वविद्यालय में जुआ का 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान धारा 151 जाफौ केे तहत थाना बहोड़ापुर में 01 कार्यवाही की गई।
🔴पुलिस अधिकारियों ने स्वयं संभाली कमान, शहर एवं देहात के संवेदनशील क्षेत्रों में देर रात तक किया पैदल भ्रमण एवं सघन चेकिंग।
🔴 गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों, फरार बदमाशों एवं जिला बदर आरोपियों के घर पहुंचकर की गई चेकिंग, जेल से रिहा आरोपियों की भी ली गई जानकारी।

ग्वालियर। 12.11.2026। जिले में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में दिनांक 11/12 नवम्बर 2026 की दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री जयराज कुबेर, अति0 पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल(रापुसे) एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।

इस अवसर पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं देर रात तक कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और थानों का भ्रमण कर पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की और संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 106 स्थाई वारंट, 108 गिरफ्तारी वारंट तथा 34 जमानती वारंट तामील कराये गये। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना डबरा सिटी में एनडीपीएस एक्ट के 02 प्रकरण, थाना डबरा देहात में अवैध शराब का 01 प्रकरण तथा थाना विश्वविद्यालय में जुआ का 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान धारा 151 जाफौ केे तहत थाना बहोड़ापुर में 01 कार्यवाही की गई।

अपराधियों के रिकॉर्ड अपडेट, सक्रिय बदमाशों को दी सख्त चेतावनी*- कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के आपराधिक रिकॉर्ड को अपडेट किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं थाना बल द्वारा शहर और देहात के गली-मोहल्लों में भ्रमण कर बदमाशों की धरपकड़ के साथ उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों ने गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर आरोपियों के घर पहुंचकर उनकी जानकारी ली तथा उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अपराधियों पर निगरानी और कानून व्यवस्था के लिए जारी रहेगा अभियान- प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) के निर्देश पर चलाया गया यह कॉम्बिंग गश्त अभियान जिले में अपराध नियंत्रण, फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से संचालित किया गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने एवं जिले में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए इस प्रकार की सघन चेकिंग, पैदल गश्त एवं कॉम्बिंग गश्त की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content