🔴अभियान के दौरान होली के आयोजन में महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये पुलिस की कड़ी निगरानी व चेकिंग।
🔴 पड़ाव स्थित स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि पाये जाने पर स्पा मैनेजर व दो कस्टमर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
ग्वालियर। 02.03.2026 होली के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर (भापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती शिखा सोनी (रापुसे) के नेतृत्व में ग्वालियर पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा द्वारा आज से तीन दिवसीय विशेष अभियान ‘होली के रंग सम्मान के संग प्रारम्भ किया गया है।

उक्त अभियान महिला की गरिमा व महिला के सम्मान को मद्देनजर रखते हुए अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से तथा होली के आयोजन में महिलाओं तथा लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये प्रारम्भ किया गया है, जिसके लिये महिला पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हो रहे होटल, रेस्टोरेंट, बार, स्पा सेंटर, सैलून, मैरिज पार्लर आदि की चेकिंग करेंगी।
ग्वालियर पुलिस द्वारा 03 दिवसीय ‘होली के रंग सम्मान के संग के दौरान आज दिनांक 02. 03.2026 को महिला पुलिस टीम द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्रीमती विदिता डागर (भापुसे) एवं डीएसपी महिला सुरक्षा श्रीमती शिखा सोनी (रापुसे) के नेतृत्व में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल, महिला थाना प्रभारी रशिम भदौरिया तथा महिला पुलिस टीम द्वारा ग्वालियर शहर के पड़ाव क्षेत्र में स्थित विकास नगर में अमन्त्रा फैमिली स्पा को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो विदेशी लड़कियां व दो कस्टमर शैलेन्द्र नारंग और अंकित करोसिया मौके पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले, उक्त स्पा सेंटर पर अनैतिक गतिविधि पाये जाने पर स्पा के मैनेजर नितिन खरे तथा दो कस्टमर को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ग्वालियर पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा की टीम द्वारा लगातार अभियान चलाकर स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, होटल आदि की चेकिंग की जाएगी तथा अनैतिक गतिविधियों के पाए जाने पर पुलिस द्वारा विधि सम्मत कार्यवाही की जाएगी।





