ग्वालियर। दिनांक 03.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 03.09.2026 को थाना भितरवार पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जतरथी में आदिवासी दफाई पर एक व्यक्ति अपने घर के बाहर शराब विक्रय कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा थाना भितरवार पुलिस को मुुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार उनि0 बलवीर मावई के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो ग्राम जतरथी आदिवासी दफाई में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर एक प्लास्टिक का कट्टा रखे मिला जो पुलिस को आता देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रंजीत पुत्र रामचरण आदिवासी उम्र 25 साल निवासी आदिवासी दफाई ग्राम जतरथी ग्वालियर का होना बताया।

पुलिस द्वारा मौके पर मिले प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर चेक किया तो उसमें देशी प्लेन शराब के 62 क्वार्टर रखे हुये मिले। जिसके संबंध में बैध लाईसेंस चाहा तो उसके द्वारा लाईसेंस न होना बताया। उक्त आरोपी का यह कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी के कब्जे से 62 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती लगभग 4960/- रुपये को विधिवत जप्त किया गया। उक्त आरोपी के खिलाफ थाना भितरवार में अप0क्र0- 359/26 धारा 34(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- रंजीत पुत्र रामचरण आदिवासी उम्र 25 साल निवासी आदिवासी दफाई ग्राम जतरथी ग्वालियर।

जप्त मशरूकाः- देशी प्लेन शराब के 62 क्वार्टर कीमती लगभग 4960/- रूपये का किया जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content