ग्वालियर। 28.03.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 27.03.26 को फरियादिया प्रियांसी(परिवर्तित नाम) उम्र-15 साल निवासी लश्कर जिला ग्वालियर ने अपनी माँ एवं बहिन के साथ थाना कोतवाली में आकर माधव प्लाजा के पास थाना कोतवाली के पास रहने वाले एक युवक के खिलाफ एक शिकायती आवेदन पत्र दिया गया, जिसमें लेख किया कि दिनांक 27.03.2026 को सुबह वह अपने घर पर अकेली थी, तभी उसके स्कूल का परिचित लड़का जबरदस्ती उसके घर में घुस आया और उसके साथ गलत काम किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान उसकी माँ घर पहुंची, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया। थाना कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ अप0क्र.38/26 धारा-332(बी), 65(1),351(3) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा उक्त मामले में वांछित आरोपी की की शीघ्र धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना कोतवाली पुलिस की टीम बनाकर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा के द्वारा त्वरित कार्यवही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित फरार आरोपी की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना आज दिनांक 28.03.2026 को थाना प्रभारी कोतवाली को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार आरोपी युवक अपने घर के पास सफेद रंग की शर्ट पहने हुआ खड़ा देखा गया है, थाना प्रभारी के नेतृत्व में गई पुलिस टीम के द्वारा आरोपी युवक की तलाश की गई तो एक लड़का सफेद रंग की शर्ट पहने हुये दिखा, वह पुलिस को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा और पूछताछ की तो उसने अपना नाम कान्हा(परिवर्तित नाम) उम्र 15 वर्ष निवासी माधव प्लाजा के पास थाना कोतवाली का निवासी होना बताया। पकड़े गये युवक से उक्त अपराध के संबंध में पूछताछ की गई तो अपराध करना स्वीकार किया। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विधिविरूद्ध के नाबालिक होने के कारण अभिरक्षा में लिया गया।





