ग्वालियर। 20.06.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी राजेश(परिवर्तित नाम) निवासी ग्वालियर ने थाना ग्वालियर में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 28.05.2026 की रात को उसकी लड़की रेशमा(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल 08 माह खाना खा पीकर घर में सो गई थी रात में मेरी नींद खुली तो मेरी लड़की घर में नहीं मिली तब मैंने आसपास देखा तो मेरी लड़की घर व मौहल्ले में नहीं मिली। मेरी लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ग्वालियर में अप0क्र0 252/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालिका के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु लगाया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा अपहृत बालिका की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर संदेहियों से पूछताछ की गई और तकनीकी सेल एवं मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को तकनीकी जानकारी के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त बालिका अमृतसर पंजाब में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को अमृतसर पंजाब रवाना किया गया। पुलिस द्वारा उक्त बालिका को बटाला रोड सिक्का गैस गोदाम के पास अमृतसर पंजाब से दस्तयाव कर ग्वालियर लाया गया। थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।





