ग्वालियर। 03.08.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी सलीम खान(परिवर्तित नाम) निवासी ग्वालियर द्वारा थाना बहोड़ापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.07.2026 को उसकी भतीजी सालिनी उम्र 17 वर्ष बिना बताये कहीं चली गई। जिसकी रिश्तेदारियों व आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। फरियादी ने एक व्यक्ति पर उसकी भतीजी को बहला फुसलाकर ले जाने का संदेह व्यक्त किया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बहोड़ापुर में अप0क्र0 255/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

उक्त नाबालिग बालिकाओं के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देश पर सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरीक्षक आलोक सिंह परिहार के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका की सकुशल दस्तयाबी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना बहोड़ापुर पुलिस द्वारा तकनीकी जानकारी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त अपहृता बालिका को दिनांक 02.08.2026 को भिंड से दस्तयाब किया गया। पुलिस द्वारा अपहृता के कथन उपरान्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content