ग्वालियर 10.04.2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से) द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बालक बालिकाआें की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियो को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
ज्ञात हो कि दिनांक 08.04.2026 को फरियादी मुन्नालाल(परिवर्तित नाम) निवासी सिरोल ने थाना चीनौर में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 04.04.2026 को उसकी पुत्री खुशबू(परिवर्तित नाम) उम्र 17 साल 10 माह पर से बिना बताए कही चली गई है। उसकी तलाश रिश्तेदारियां तथा आस पास की लेकिन कहीं नही मिली। मुझे शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना चीनौर में अप0क्र0 38/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चीनौर उनि0 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में थाना बल की एक टीम को उक्त अपहृत नाबालिग की दस्तयावी हेतु लगाया गया।
दौराने तलाशी पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपहृत नाबालिग बालिका उत्तराखंड में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने दिनांक 09.04.2026 को उत्तराखंड में बलारी माता मंदिर में लगे मेले से उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाव किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर इसकी सूचना उसके परिजनो को दी गई और उसे महिला थाना लाकर महिला पुलिस अधिकारों द्वारा कथन कराए जाऐंगे जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।





