ग्वालियर। 14.03.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- फरियादी मनीष कुमार(परिवर्तित नाम) निवासी थाटीपुर ने थाना थाटीपुर पर रिपोर्ट लेख कराई कि उसका लड़का प्रयांश(परिवर्तित नाम) उम्र 13 साल दिनांक 12.03.26 को शाम के समय बिना बताये घर से चला गया है, जो वापस नही आया, मैनें व मेरे घरवालों ने उसकी आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश लेकिन मेरे लडके का कोई पता नहीं चल सका है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना थाटीपुर में अप0क्र0 73/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को अप0क्र0 73/26 धारा 137(2) बीएनएस में अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालक की तलाश रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड व आसपास के क्षेत्र में की गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान आज दिनांक 14.03.2026 को पुलिस द्वारा गोसपुरा न.02 हजीरा से उक्त अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब किया गया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह दिनांक 12.03.26 को समय करीबन 07.00 बजे घर से बिना बताये अपने दोस्त के घर चला गया था और वहीं पर पढ़ाई की उके बाद वहीं पर सो गया था। दिनांक 13.03.26 को अपनी दादी के यहां गोसपुरा न.02 हजीरा पहुँच गया। मेरे साथ कोई घटना घटित नहीं हुई है और न ही मुझे कोई लेकर नहीं गया था। परिजनों ने थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु किये गये त्वरित प्रयास की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया। थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा अपहृत बालक को सीडब्ल्यूसी में काउंसलिंग हेतु भेजा गया





