ग्वालियर। प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी (भापुसे) के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस द्वारा अपराधियों व कानून व्यवस्था के साथ-साथ त्वरित जन-सहायता मामलों में पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में, ग्वालियर जिले के थाना घाटीगांव क्षेत्र से एक डेढ़ साल की मासूम बालिका (मुस्कान) के अचानक गुम होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक स्वयं घटना स्थल पर पहुँचे।

 

परिजनों से भेंट एवं ढांढस:
प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने मौके पर जाकर गुम बालिका के माता-पिता व अन्य परिजनों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि ग्वालियर पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी के साथ बच्ची की तलाश में जुटी हुई है और उसे शीघ्र ही सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश:
घटना स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत प्रभारी एसपी ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, एसडीओपी घाटीगांव और थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि अलग-अलग टीमें गठित कर हर संभावित ठिकाने पर तलाशी तेज की जाए। इसके साथ ही आसपास के तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर गुम बालिका की शीघ्र पतारसी सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।

keyboard_arrow_up
Skip to content