ग्वालियर। दिनांक 12.05.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 11.05.2026 को थाना चीनौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भौरी की पुलिया के पास एक व्यक्ति थैले में से अवैध गांजा की पुडिया बनाकर बेच रहा है। उक्त सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर को क्राईम ब्रांच व डबरा पुलिस की टीम बनाकर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि0 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचे, जहां मुखबिर द्वारा बताए हुलिया का एक व्यक्ति भौरी की पुलिया के पास थैले सहित बैठा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा व नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सनिल तोमर पुत्र ज्ञान सिंह तोमर उम्र 36 साल निवासी करहिया तिराहा चीनौर जिला ग्वालियर का होना बताया।
पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिये गये संदेही सनिल तोमर की तलाशी ली गई तो उसके थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला जिसकी इलेक्ट्रोनिक काँटे से तौल करने पर उसका बजन 762 ग्राम कीमती लगभग 7600 रूपये का होना पाया। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाना से आरोपी के कब्जे से 762 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना चीनौर में अप0क्र0 47/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका:- 762 ग्राम गांजा कीमती लगभग 7600/- रूपये का जप्त किया।





