🔴 आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का कट्टा, 01 जिंदा राउण्ड एवं 01 खाली खोखा बरामद।
ग्वालियर दिनांक 27.11.2026।
घटना के संक्षिप्त विवरण:- फरियादी टीकाराम बाथम निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.11.2026 की शाम वह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे, तभी उनकी पुत्री मुस्कान का देवर साहिल बाथम निवासी बमरोली मंदिर, सिंध नदी के पास डबरा, उनके घर आया और मुस्कान से बात करने की इच्छा जताई। बातचीत के दौरान आरोपी साहिल ने फरियादी से उनकी छोटी पुत्री की शादी उससे कराने की बात कही। फरियादी द्वारा शादी कराने से मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा तथा विरोध करने पर फरियादी के साथ हाथापाई कर कट्टा निकालकर हवाई फायर कर दिया, जिससे फरियादी एवं उनके परिवार में भय व्याप्त हो गया। हाथापाई में फरियादी के बायें हाथ में चोट आई। आरोपी जाते समय छोटी पुत्री की शादी उससे नहीं कराने पर पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी भी दे गया। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी साहिल बाथम के विरुद्ध अपराध क्रमांक 706/26 धारा 125, 115(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर के निर्देश पर एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा पुलिस टीम को उक्त घटना के आरोपी की पतारसी कर धरपकड़ हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर उक्त प्रकरण के आरोपी साहिल बाथम निवासी बमरोली मंदिर सिंध नदी के पास डबरा को धरदबोचा। पूछताछ में आरोपी के द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गैडोल रोड इमली नाका हाईवे के पास झाड़ियों के अंदर पत्थर के नीचे दबाकर रखना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का कट्टा, एक जिन्दा राउण्ड तथा एक खाली खोखा जप्त किया गया। आरोपी के घटना के संबंध में पूछताछ की आरोपी ने बताया कि उसनेे इसी कट्टे से घटना दिनांक 23.11.26 को शाम 07.00 बजे टीकाराम बाथम के घर के बाहर हवाई फायर किया था। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा आरोपी को अप0 क्रमांक 706/26 धारा 125, 296 (बी), 115(2), 351(3), बीएनएस ईजाफा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:- आरोपी साहिल उर्फ शिवम बाथम पुत्र अमर सिंह बाथम उम्र 22 साल निवासी सिंध पुल आसमानी ढावा झांसी हाईवे डबरा जिला ग्वालियर।
जप्त मशरूका:- घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड तथा एक खाली खोखा जप्त किया गया।





