🔴 आरोपियों ने एकराय होकर पिता-पुत्र पर की थी फायरिंग, उपचार के दौरान दोनों की हुई थी मृत्यु।
🔴 गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
ग्वालियर दिनांक 15.11.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 13.11.2026 को सुबह करीब 09 से 10 बजे के बीच ग्राम पदमपुर खेरिया में जमीन के बंटवारे एवं रास्ते को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। फरियादी अजय लोधी उम्र 14 वर्ष ने थाना मुरार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता कमलेश लोधी उम्र 45 वर्ष एवं बड़ा भाई अमित लोधी उम्र 22 वर्ष खेत पर तार फेंसिंग के लिए मुड्डियां गाड़ रहे थे। इसी दौरान आरोपी राजेन्द्र लोधी, राजकुमार लोधी एवं होतम सिंह डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उसके पिता एवं भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। तभी अन्य आरोपी सचिन लोधी, प्रिंस लोधी, राजेश लोधी एवं हाकिम सिंह भी मौके पर आ गए। इनमें से राजेश लोधी माउजर बंदूक एवं हाकिम सिंह अधिया बंदूक लिए हुए थे। उक्त आरोपियों ने एकराय होकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे कमलेश लोधी के बाएं पैर की जांघ में तथा अमित लोधी के कमर एवं छाती में गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल दोनों को एम्बुलेंस से उपचार हेतु जेएएच ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सभी सातों आरोपी मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मुरार में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 612/26 धारा 103(1), 109(1), 296(बी), 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी(भापुसे) के निर्देश पर सीएसपी मुरार श्री संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक गोविंद बल्लभ बगोली के नेतृत्व में पुलिस की टीमों को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना मुरार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर से उक्त प्रकरण के फरार आरोपी (1) होतम सिंह लोधी उम्र 70 साल निवासी ग्राम पदमपुर खेरिया (2) राजकुमार सिंह लोधी उम्र 38 साल निवासी सदर (3) राजेन्द्र पुत्र होतम सिह लोधी उम्र 47 साल निवासी सदर को हाईवे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। उक्त प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश की गई और बाल अपचारी(विधि विरूद्ध बालक) उम्र 17 साल एवं बाल अपचारी(विधि विरूद्ध बालक) उम्र 14 साल को अभिरक्षा में लिया गया। थाना मुरार पुलिस पकड़े गये आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार तथा उनके अन्य फरार साथियों के संबंध में पूछताछ की रही है।
आरोपीगण:-
1. होतम पुत्र कल्याण सिंह लोधी उम्र 70 साल निवासी ग्राम पदमपुर खेरिया
2. राजकुमार पुत्र होतम सिंह लोधी उम्र 38 साल निवासी सदर
3. राजेन्द्र पुत्र होतम सिंह लोधी उम्र 47 साल निवासी सदर
4. बाल अपचारी(विधि विरूद्ध बालक) उम्र 17 साल निवासी सदर
5. बाल अपचारी(विधि विरूद्ध बालक) उम्र 14 साल निवासी सदर
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी मुरार निरी. गोविंद बल्लभ बगोली, थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी. यशवंत गोयल, थाना मुरार टीम- उनि ब्रह्मानंद शर्मा, प्रआर हरवीर यादव, आर. देवेन्द्र साहू, इन्दर परमार, सतेन्द्र तोमर, नीरज मावई थाना महाराजपुरा टीम- बेहटा चौकी प्रभारी उप निरी. क्षमा राजौरिया, उप निरीक्षक संतराम राठौर, सउनि विनोद छारी, प्र.आर. अनिल शर्मा, आर. रुस्तम सिंह, धर्मेंद्र गुर्जर, अजय जामोर, जसवीर सिंह, रामसेवक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।





