ग्वालियर। दिनांक 16.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 15.06.2206 को इलाका भ्रमण के दौरान महाराजपुरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आमरा सिटी महादेव बाबा मंदिर के सामने नहर के किनारे कच्चे रास्ते से महेश नरवरिया निवासी ग्राम भट्टपुरा का अपनी ज्यूपिटर क्रमांक एमपी07-एसक्यू-7870 पर एक प्लास्टिक के कट्टे में शराब की पेटी रखकर ला रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा थाना प्रभारी महाराजपुरा को पुलिस की टीम बनाकर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल द्वारा बेहटा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक क्षमा राजौरिया के नतृत्व में पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। मुखबिर की सूचना की तस्दीक करने पुलिस टीम जहांगीरपुर के पास नहर पर बनी पुलिया के पास पहुंची, तो कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति ज्यूपिटर से आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
ज्यूपिटर की शीट पर रखे हल्के हरे रंग के प्लास्टिक के कट्टे के संबंध में पूछा तो उसके द्वारा कट्टे के अंदर 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन रखी होना बताया। पुलिस द्वारा उक्त कट्टे को चेक किया तो उसके अंदर 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन रखी होना पाई। पुलिस ने उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम महेश सिंह नरवरिया पुत्र स्व. श्री देव सिंह नरवरिया उम्र 52 साल निवासी ग्राम भट्टपुरा चौकी बेहटा थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर का होना बताया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक वाहन ज्यूपिटर क्रमांक एमपी0-एसक्यू-7870 एवं प्लास्टिक के कट्टे में रखी 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती लगभग 20 हजार रुपये को विधिवत जप्त किया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 341/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया जाकर अवैध शराब के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- महेश सिंह नरवरिया पुत्र स्व. श्री देव सिंह नरवरिया उम्र 52 साल निवासी ग्राम भट्टपुरा चौकी बेहटा थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर
जप्त मशरूकाः- 06 पेटी देशी प्लेन शराब कीमती लगभग 20 हजार रुपये एवं ज्यूपिटर क्रमांक एमपी0-एसक्यू-7870 कीमती लगभग 30 हजार रुपये कुल जप्त मशरूका लगभग 50 हजार रूपये।
keyboard_arrow_up
Skip to content