🔴 जुआरियों से कुल रकम 25910 रुपये, चार ताश की गड्डी एवं एक स्कूटी तथा एक मोटर साइकिल को जप्त किया गया।
ग्वालियर। 01.04.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 31.03.26 को क्राईम ब्रांच ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चप्पा सेठ के बेयर हाउस की बाउण्ड्री के पास अमरपुरा खैरी डबरा में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी ग्वालियर के निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर के द्वारा थाना प्रभारी डबरा देहात को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा देहात श्री मनोज कुमार(भापुसे) के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये स्थान चप्पा सेठ का बेयर हाउस की वाउण्ड्री के पास अमरपुरा खैरी डबरा पहुँची और वाउण्ड्रीवाल की आड़ में छिपकर देखा तो कुछ लोग ताश के पत्तां से हार जीत का दाव लगाकर रुपये से जुआ खेल रहे थे।
सूचना की तस्दकी होने के उपरान्त पुलिस टीम द्वारा जुआ खेल रहे जुआरियों को घेरकर पकड़ा एवं उनका नाम पता पूछा तो अपना नाम (1) शैलू उर्फ छोटू जाटव पुत्र सुरेश जाटव उम्र 27 साल निवासी अमरपुरा खेरी डबरा (2) सोनू जाटव पुत्र खेमराज जाटव उम्र 42 साल निवासी अमरपुरा खेरी डबरा (3) अजय जाटव पुत्र पूरन जाटव उम्र 25 साल निवासी अमरपुरा खेरी डबरा (4) कालूराम पुत्र रामकिशन बाथम उम्र 22 साल निवासी मीट मार्केट डबरा (5) विशाल बाथम पुत्र जीतू बाथम उम्र 25 साल निवासी गली नवर 08 महावीरपुरा डबरा का होना बताया। आरोपी सोनू जाटव से भागने वालां के नाम पूछे गये तो उसने बताया कि मौके से विकास कटारिया निवासी अमरपुरा खेरी एवं जीतू जाट निवासी सिमरिया ताल भाग गये जो हमारे सात जुआ खेल रहे थे।
पुलिस द्वारा मौके से कुल रकम 25910 रुपये, चार ताश की गड्डी एवं एक स्कूटी क्रमांक एपी07-जेडजे-4984 तथा मोटरसाइकिल क्रमांक एएमपी07-एनक्यू-3244 को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों को कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट का पाया जाने से थाना डबरा देहात में अप0क्र0 71/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया और आरोपीगण का जुर्म 07 वर्ष से कम का दण्डनीय होने से आरोपीगण से धारा 35 (3) बीएनएसएस के नोटिस तामील कराये।
जप्त मशरूका : कुल रकम 25910 रुपये, चार ताश की गड्डी एवं एक स्कूटी क्रमांक एपी07-जेडजे-4984 तथा एक मोटरसाइकिल क्रमांक एएमपी07-एनक्यू-3244 को जप्त किया गया।





