ग्वालियर दिनांक 29.06.2026।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* फरियादिया सीमा(परिवर्तित नाम) निवासी गोला का मंदिर ग्वालियर ग्वालियर ने थाना गोला का मंदिर में रिपोर्ट लेख कराई कि वह पुडी बेलने का काम करती है इसी दौरान मेरी जान पहचान रामनरेश रजक से हुई थी। दिनांक 19.06.2026 को रामनरेश मेरे घर पर आया और मुझे कहने लगा कि में तुमको रखूंगा तुम्हारा ध्यान रखूंगा और मुझे दिलासा दिया कि तुम्हारी देखभाल करता रहूंगा। फिर रामनरेश ने मेरे साथ मे जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया और मैने जब इसका विरोध किया तो रामनरेश ने मुझे धमकी दी और बोला की तुम इस बारे में किसी को बताया तो तुमको यहां रहने नही दूंगा। ड़र के कारण मैने किसी को कुछ नहीं बताया। दिनांक 28.06.2026 को सुबह रामनरेश मेरे घर सिलेण्डर देने के लिये आया और दुबारा मेरे साथ गलत काम करने का प्रयास करने लगा तो मेने रामनरेश का विरोध किया तो वह भाग गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना गोला का मंदिर में अरोपी के खिलाफ अप0क्र0-224/26 धारा 64(1),351(3),332(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) को थाना प्रभारी गोला का मंदिर की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को शीध्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री अतुल कुमार सोनी(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा उक्त आरोपी को पकड़ने हेतु पुलिस की टीम को लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश उसके घर पर की गई तो वह घर पर उपसिथत नही मिला। आज दिनांक 29.06.2026 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि उक्त प्रकरण का आरोपी रामनरेश रजक पिन्टो पार्क में बिजलीघर रोड पर खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो एक व्यक्ति खड़ा मिला जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रामनरेश रजक (वर्मा) पुत्र मुन्नालाल रजक उम्र 41 साल निवासी पिन्टो पार्क जडेरुआ बांध के पास, गोला का मंदिर का होना बताया। पकड़े गये व्यक्ति से उक्त प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस द्वारा आरोपी को थाना गोला का मंदिर के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया।





