ग्वालियर दिनांक 03.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले के थानों में विभिन्न लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के अनुक्रम में थाना तिघरा पुलिस को दिनांक 02.06.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिघरा के अप.क्र. 61/25 में फरार ईनामी आरोपी रामलखन गुर्जर एवं भोला गुर्जर, रायरू फैक्ट्री से ग्राम कुलैथ जाने वाले रास्ते पर कहीं जाने की फिराक में खड़े हैं, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों अवगत कराया गया जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा तिघरा पुलिस की टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिघरा निरीक्षक शिवराम सिंह कंसाना के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के दो व्यक्ति, कुलैथ की तरफ जाने वाले रास्ते पर खड़े दिखे। पुलिस टीम द्वारा दोनों को चारों तरफ से घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम रामलखन गुर्जर पुत्र रणवीर उर्फ नरवीर गुर्जर उम्र 35 वर्ष नि. ग्राम तिलौंधा थाना सरायछोला एवं दूसरे ने अपना नाम भोला उर्फ प्रदीप गुर्जर पुत्र विद्याराम उर्फ हल्का गुर्जर उम्र 26 वर्ष नि. ग्राम पिपरई थाना सरायछोला जिला मुरैना के होना बताये।

पकड़े गये दोनों इनामी आरोपियों से उक्त अपराध के संबध मे पूछताछ करने पर उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी की थाना तिघरा के अपराध सदर में आवश्यकता होने से अपराध क्रमांक 61/25 धारा 109, 331(8),87,125,115(2),191(2),191(3) बीएनएस इजाफा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना तिघरा पुलिस द्वारा पकड़े गये इनामी आरोपी से उसके फरार अन्य साथियों के ठिकानों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। उक्त मामले में पूर्व में 06 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10-10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*:- फरियादी बृजलाल गुर्जर निवासी ग्राम गुर्जा, तिघरा, जिला ग्वालियर ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसके पुत्र गिर्राज गुर्जर का विवाह वर्ष 2024 में अंजू गुर्जर निवासी सेसईपुरा, जिला श्योपुर के साथ हुआ था। विवाह के समय जोगेन्द्र उर्फ जोगा उर्फ योगी गुर्जर निवासी तिलौधा, सरायछौला, जिला मुरैना ने विवाह का विरोध करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। दिनांक 08.10.2025 की शाम जोगेन्द्र उर्फ योगी गुर्जर अपने साथियों अंके गुर्जर, कल्ली उर्फ किलेदार गुर्जर, डीपी गुर्जर, तहसीला गुर्जर, शेरू गुर्जर, भोला गुर्जर, रवि गुर्जर, सत्यवीर गुर्जर, प्रदीप गुर्जर एवं अन्य 4-5 लोगों के साथ बंदूक लेकर फरियादी के घर पहुँचा और अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आरोपियों ने फरियादी के परिवारजनों से मारपीट करते हुए उसकी बहू अंजू गुर्जर (गर्भवती) को जबरदस्ती बंदूक की नोक पर उठा ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना तिघरा में अप. क्रमांक 61/25 धारा 109,331(8),87,125, 115(2),191(2),191(3) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया था।

*गिरफ्तार इनामी आरोपी*:-
1. रामलखन गुर्जर पुत्र रणवीर उर्फ नरवीर गुर्जर उम्र 35 वर्ष नि. ग्राम तिलौंधा थाना सरायछोला, मुरैना
2. भोला उर्फ प्रदीप गुर्जर पुत्र विद्याराम उर्फ हल्का गुर्जर उम्र 26 वर्ष नि. ग्राम पिपरई, सरायछोला, मुरैना

 

keyboard_arrow_up
Skip to content