ग्वालियर। दिनांक 19.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे) के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कम्पू निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार के द्वारा थाना बल की टीम को थाना कम्पू के अप.क्र. 58/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई एक्टिवा की पतारसी कर वाहन चोर की तलाश करने हेतु लगाया गया।

दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज चक कर संदिग्ध को चिन्हित किया गया। आज दिनांक 19.03.2026 को थाना कंपू पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में संदेही व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुनाल कुशवाह पुत्र नारायण कुशवाह आयु 20 साल निवासी सिंधिया नगर जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकड़े गये संदेही से उक्त चोरी के प्रकरण में संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने दिनांक 13.03.2026 को सांई कॉलोनी गुढा गुढी का नाका से एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया, जिसे उसने चांदवाडी दीबार के पास कम्पू पर छिपाकर रखना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर चोरी गई एक्टिवा गाड़ी को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को थाना कम्पू के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
ज्ञात हो कि फरियादी संदीप कुमार गुप्ता निवासी सांई कॉलोनी गुढा गुढी का नाका थाना कम्पू जिला ग्वालियर ने थाना कम्पू में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 13.03.2026 की सुबह उसने अपनी एक्टिवा स्कूटी क्रंमाक एमपी 07-जेडएक्स-9813 को अपने घर के बाहर खड़ी की थी, जब कुछ समय बाद देखा तो मेरी एक्टिवा स्कूटी नहीं थी। मैने एक्टिवा स्कूटी को आसपास तलाश किया कोई पता नहीं चला। मेरी स्कूटी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना कम्पू में अप0क्र0 58/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
बरामद वाहन :- एक्टिवा स्कूटी क्रमांक एमपी 07-जेडएक्स-9813 को जप्त किया।





