🔴 जुआरियों से कुल रकम 54,365/-रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की 01 गड्डी को जप्त किया।
ग्वालियर। 22.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 22.06.2026 को थाना ग्वालियर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में स्थित काली माता मंदिर के सामने एक मकान में कुछ लोग पैसों से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा थाना ग्वालियर पुलिस की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी ग्वालियर श्री कृष्ण पाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान काली माता मंदिर के सामने राधेश्याम शर्मा का गाय बांधने वाले मकान में पहुंचे और खिड़की से छिपकर देखा तो कमरे कुछ लोग ताश के पत्तों पर मांग पत्ते का जुआ खेलकर रुपये पैसों से हार जीत का दांव लगा रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा घेरकर जुआरियों को पकड़ा और उनका नाम पता पूछा तो 1. जण्डेल पाल पुत्र श्री मातादीन पाल उम्र 45 साल नि. आऊखाना घासमण्डी ग्वालियर 2. अमन त्रिवेदी पुत्र श्री प्रमोद त्रिवेदी उम्र 28 साल नि. लखेरा गली तामेश्वर मंदिर के पास ग्वालियर 3. निखिल गौर पुत्र संतोष गौर उम्र 31 साल नि. जहांगीर कटरा ग्वालियर 4. अजय अग्रवाल पुत्र श्री प्रेमचन्द अग्रवाल उम्र 49 साल नि. फोर्ट रोड माया धर्मशाल के सामने ग्वालियर 5. गोपाल शुक्ला पुत्र रामकिशोर उम्र 48 साल नि. लखेरा गली किलागेट ग्वालियर 6. देवेश पुत्र मांगीलाल शर्मा उम्म्र 35 साल नि. कोटावाला मौहल्ला थाना ग्वालियर 7. राहुल ठगेले पुत्र रमेश ठगेले उम्र 31 साल नि. जहांगीर कटरा लधेडी ग्वालियर बताया।
पुलिस द्वारा आरोपीगण के कब्जे से 52 ताश के पत्ते की 01 गड्डी तथा कुल नगदी 54,365/- रुपए नगद जप्त किये गये। आरोपीगणों का उक्त कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपीगण से मिली कुल रकम 54,365/- रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की 01 गड्डी को विधिवत जप्त किया गया। थाना ग्वालियर में जुआरियों के खिलाफ अप0क्र0 306/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
*जप्त मशरूका*: कुल रकम 54,365/- रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की 01 गड्डी को जप्त किया।





