ग्वालियर। दिनांक 01.10.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी चीनोर उनि शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिनांक 30.09.2026 को इलाका का भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई एक व्यक्ति ककरधा की पुलिया आम रोड़ बिजली घर के पास एक प्लास्टिक की कट्टी में अवैध शराब लिए खड़ा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताए स्थान ककरधा की पुलिया आम रोड़ बिजली घर के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की नीले रंग की कट्टी लेकर बैठा दिखा, जो पुलिस को देखकर प्लास्टिक की कट्टी छुपाने की कोशिश करने लगा, जिससे पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम प्राण सिंह कुशवाह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह उम्र 40 साल निवासी कुशवाह मौहल्ला चीनौर थाना चीनौर जिला ग्वालियर का होना बताया।
उक्त व्यक्ति के पास मिली प्लास्टिक की कट्टी को खोलकर चेक किया तो उसमे हाथ भट्टी की देशी शराब भरी मिली। आरोपी का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध पाये जाने से आरोपी के पास से अवैध शराब लगभग 58 लीटर नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टी में विधिवत जप्त आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर थाना चीनोर में आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्त मशरूकाः- नीले रंग की प्लास्टिक की कट्टी में हाथ भट्टी की देशी शराब लगभग 58 लीटर जप्त की गई।





