🔴 आरोपी से एक 315 बोर का देशी कट्टा, 315 बोर का एक जिन्दा राउन्ड एवं एक खाली खोखा किया जप्त।

ग्वालियर। दिनांक 27.02.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना चीनोर पुलिस को आज दिनांक 27.02.2026 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लिए वारदात करने की नियत से ककरधा की पुलिया पर खड़ा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अघिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर ने थाना चीनोर पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चीनोर उनि0 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गोपाल कृष्ण किरार पुत्र लाखन सिंह किरार नि ग्राम पिपरौआ थाना चीनौर जिला ग्वालियर (म.प्र) का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में दाहिने तरफ एक देशी 315 बोर का देशी कट्टा खुर्सा हुआ मिला, जिसमें एक राउंड लगा हुआ मिला एवं उसकी पेंट की जेब में एक 315 बोर का चला हुआ राउण्ड का खोखा मिला। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से उसके पास से मिला 315 बोर का कट्टा व एक 315 का जिन्दा राउण्ड एवं 315 बोर का खाली खोखा विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना चीनौर में धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जप्त हथियार :- एक 315 बोर का देशी कट्टा, 315 बोर का एक जिन्दा राउन्ड एवं एक खाली खोखा किया जप्त।

keyboard_arrow_up
Skip to content