ग्वालियर 01.04.2026 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अनुक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से) द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बालक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशां के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियो को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
ज्ञात हो कि दिनांक 18.03.206 को फरियादी निवासी चीनौर ने थाने पर रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक-17.03.2026 को उसकी भतीजी उम्र 17 साल 10 माह घर से बिना बताए कही चली गई जो वापस नहीं आई उसने अपनी भतीजी को रिश्तेदारियां तथा आसपास काफी तलाश किया लेकिन नहीं मिली, कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। फरियादी उक्त रिपोर्ट पर से थाना चीनौर में अप क्र-27/26 धारा-137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नगाइच के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चीनौर उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में उक्त अपृहत नाबालिग की दस्तयावी हेतु टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को तकनीकी सहायता के आधार पर जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त अपृहत नावालिग लड़की उत्तराखण्ड में है। तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस की टीम उत्तराखण्ड पहुंची और अपृहता की तलाश की गई, दौरान पुलिस द्वारा दिनांक 30.03.2026 को रात्रि 11.00 बजे उधम सिंह नगर (उत्तराखण्ड) से अपृहता को दस्तयाव किया गया। पुलिस द्वारा अपृहत को दस्तयाव कर इसकी सूचना उसके परिजनो को दी गई और उसे महिला थाना लाकर महिल पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराए गए। उक्त अपृहता को दस्तयाव करने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियिर द्वारा 2000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।





