ग्वालियर। 11.07.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में दिनांक 10.07.2026 को थाना जनकगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र में ढोली बुआ के पुल के पास श्याम जाटव के मकान में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर रुपयों से जुआ खेल रहे है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा थाना जनकगंज पुलिस की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लकश्र श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान ढोली बुआ के पुल के पास श्याम जाटव के मकान के पास पहुंचे तो कमरे में कुछ लोग हार जीत का दांव लगाकर रूपयों से ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए दिखाई दिये।
पुलिस टीम द्वारा घेरकर जुआरियों को पकड़ा और उनका नाम पता पूछा तो 01. श्याम जाटव पुत्र स्व. श्री नन्द राम जाटव उम्र 49 साल निवासी ढोली बुआ का पुल 02. मोनू उर्फ मनोज पुत्र अशोक बाल्मीक उम्र 38 साल निवासी गाडी वाला मोहल्ला ढोली बुआ का पुल 03. शुभम माझी पुत्र कैलाश माझी उम्र 31 साल निवासी ढोली बुआ का पुल 04. राजू पुत्र गोपाल खटीक उम्र 34 साल निवासी ढोली बुआ का पुल 05. प्रेमनारायण पुत्र काशीराम जाटव उम्र 72 साल निवासी कम्बल केन्द्र के सामने गोल पहाडिया 06. महेश पुत्र निरंजन झाँ उम्र 65 साल निवासी जीवाजीगंज लश्कर बताया।
पुलिस द्वारा आरोपीगण के कब्जे से 52 ताश के पत्ते की 04 गड्डी तथा कुल नगदी 21,970/- रुपए नगद जप्त किये गये। आरोपीगणों का उक्त कृत्य धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपीगण से मिली कुल रकम 21,970/- रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की 04 गड्डी को विधिवत जप्त किया गया। थाना जनकगंज में जुआरियों के खिलाफ अप0क्र0 178/26 धारा 13 जुआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जप्त मशरूका: कुल रकम 21,970/- रुपए एवं 52 ताश के पत्तों की 04 गड्डी को जप्त किया।





