ग्वालियर। दिनांक 05.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के द्वारा थाना बल की टीम को अप0क्र0 54/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई एक्टिवा क्रमांक एमपी07-जेडडब्लू-9872 की बरामदगी कर चोर को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना जनकगंज पुलिस को आज दिनांक 05.03.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 02.03.2026 को छत्री मण्डी से चोरी हुई एक्टिवा लक्ष्मीगंज धर्मकांटे के पास एक व्यक्ति के पास देखी गई है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये स्थान धर्मकांटा लक्ष्मीगंज भेजा गया तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रमाकान्त शाक्य उर्फ रमा पुत्र अयोध्या प्रसाद शाक्य उम्र 36 साल नि. इसाई टोला देवीदास का डेरा झांसी थाना प्रेमनगर झांसी(उ.प्र.) का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त चोरी गई एक्टिवा के संबंध में पूछताछ की तो उसने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास लिया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसने चोरी की गई एक्टिवा को गुप्तेश्वर मंदिर के पास जंगल की झाड़ी में छिपा कर रखना बताया। आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा गुप्तेश्वर मंदिर के पास झाडियों से चोरी की गई एक्टिवा क्रमांक एमपी07-जेडडब्लू-9872 को जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी को थाना जनकगंज पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि फरियादी महेश कुमार ग्रोबर निवासी मेंहदी वाली गली छत्री मंडी हनुमान चौराहा ग्वालियर ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 02.03.2026 को सुबह वह अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी07-जेडडब्लू-9872 को घर के बार खड़ी कर घर के अंदर चला गया था और कुछ समय बाद वाहर आकर देखा तो कोई मेरी एक्टिवा में चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना जनकगंज में अप.क्र. 54/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
गिरफ्तार वाहन चोर :- रमाकान्त शाक्य उर्फ रमा पुत्र अयोध्या प्रसाद शाक्य उम्र 36 साल नि. इसाई टोला देवीदास का डेरा झांसी थाना प्रेमनगर झांसी(उ.प्र.)
बरामद वाहन :- एक्टिवा क्रमांक एमपी07-जेडडब्लू-9872 को जप्त किया गया।





