• कुल नगदी 39,140/- रुपये, एक पेटीएम व एक फोन पे क्यूआर कोड मशीन एवं दो तितली पत्ता प्रतीक चिन्हों के चार्ट को जप्त किया।

ग्वालियर। 01.02.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। दिनांक 31.01.26 को थाना जनकगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि पाटनकर साहब का बाडा में जितेन्द्र उर्फ जीतू कुशवाह पुत्र स्व. गंगाराम कुशवाह अपने मकान के अन्दर तितली पत्ता के माध्यम से सट्टा ले रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना जनकगंज पुलिस की टीम को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्री चन्द्रभान सिंह चढ़ार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जनकगंज निरीक्षक अतुल सिंह सोलंकी के नेतृत्व में मुखबिर की उक्त सूचना पर पुलिस टीम पाटनकर साहब का बाडा में जितेन्द्र उर्फ जीतू कुशवाह पुत्र स्व. गंगाराम कुशवाह के मकांन के पर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु पहुंची तो पाटनकर साहब का बाडा में जितेन्द्र उर्फ जीतू कुशवाह के घर के दरवाजे से अंदर झाँक कर देखा तो मकांन के अन्दर कुछ लोग घेरा बनाकर बैठे थे, एक व्यक्ति तितली पत्ता के चार्ट के प्रतीक चिन्हों पर 100 रूपये लगाने के बदले में 1000 रूपये देने की कहकर सट्टा लगवा रहा था।

सट्टा लेने का पूर्ण विश्वास होने पर दरवाजा खुलवाया गया तो उसमें से एक व्यक्ति जो तितली पत्ता के चार्ट पर सट्टा लगवा रहा था उसने आकर दरवाजा खोला दरवाजा खोलने के साथ ही पुलिस बल की मदद से घर के अन्दर बैठे लोगों को घेरकर रोका और सट्टा खिलाने बाले का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र स्व. गंगाराम कुशवाह उम्र-35 साल निवासी- पाटनकर साहब का बाडा लश्कर ग्वालियर का होना बताया, पुलिस द्वारा जिसके कब्जे से 2000 रूपये एक फोन पे क्यूआर कोड मशीन व एक पेटीएम क्यूआर कोड मशीन एवं दो तितली पत्ता प्रतीक चिन्हों का चार्ट एवं तितली पत्ता चार्टों पर रखे 5700 रूपये जप्त किये गये।

सट्टा लगाने वालें से नाम व पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम 1. अजय कुशवाह पुत्र स्व. गंगाराम उम्र-30 साल निवासी पाटनकर का बाडा के कब्जे से 1500 रूपये, 2. जावेद पुत्र अनवर खाँन उम्र-26 साल निवासी नाका चन्दबदनी गली के कब्जे से 1700 रूपये, 3. जीतू शाक्य पुत्र हरीशंकर उम्र 30 साल ढोलीबुआ का पुल के कब्जे 1400 रूपये, 4. हबीव पुत्र स्व. कल्लू खाँन उम्र-44 साल निवासी- मामा साहब का बाजार हाल ढोली बुआ का पुल के कब्जे से 800 रूपये, 5. चीकू पाल पुत्र महाराज सिंह उम्र-28 साल निवासी- पाटनकर का बाडा के कब्जे से 1450 रूपये, 6. मोन्टू सेन पुत्र सूरज उम्र-25 साल निवासी बजरिया नरसिंह भगवान मन्दिर के पास के कब्जे 1350 रूपये, 7. मुकेश राठौर पुत्र रमेशचन्द्र उम्र-45 साल निवासी- तीतुरिया कालोनी के कब्जे से 950 रूपये, 8. कृष्णा पुत्र हरिओम बाल्मीकी उम्र-30 साल निवासी ढोलीबुआ का पुल के कब्जे से 1040 रूपये, 9. भागीरथ जाटव पुत्र शिवसिंह उम्र-43 साल निवासी संजय नगर के कब्जे से 1000 रूपये, 10. हर्ष उर्फ हरसू पुत्र सुभाष मराठा उम्र-23 साल नि0 ढोलीबुआ का पुल लश्कर के कब्जे से 1050 रूपये, 11. उदय सिंह कुशवाह पुत्र स्व. नारायण सिंह उम्र-47 साल निवासी लक्ष्मीगंज अमायन का पुरा के कब्जे से 1000 रूपये, 12. रामकुमार पुत्र नारायण पारछे जाति वाल्मीकी उम्र 30 साल निवासी- ढोलीबुआ का पुल लश्कर के कब्जे से 1800 रूपये, 13. गोपाल कुशवाह पुत्र मुन्नीलाल उम्र-50 साल निवासी-लक्ष्मीगंज के कब्जे से 1450 रूपये, 14. नरेश (लाईट) पुत्र हीरालाल धोबी उम्र-48 साल निवासी तारागंज अशोक स्तंभ के पास ग्वालियर के कब्जे से 1300 रूपये,15. मनोज बाथम पुत्र भागीरथ उम्र-40 साल निवासी- पाटनकर का बाडा नेहरू पेट्रोल पंप के पीछे लश्कर के कब्जे से 500 रूपये, 16. दीपू सिंह राणा पुत्र जितेन्द्र सिंह उम्र-32 साल निवासी नाका चन्द्रबदनी गली नं. 1 श्याम किराना स्टोर के पास झाँसी रोड ग्वालियर के कब्जे से 1700 रूपये, 17. जीतेन्द जाटव पुत्र मदन लाल उम्र-24 साल निवासी- गोल पहाडिया काली माता मन्दिर के पास ग्वालियर के कब्जे से 1600 रूपये, 18. राजेश शर्मा पुत्र हरीराम शर्मा उम्र-32 साल निवासी ढोलीबुआ का पुल खाटू श्याम मन्दिर के सामने लश्कर के कब्जे से 1900 रूपये 19. मोनू उर्फ केशव पुत्र पुत्र प्रकाश जाटव उम्र-32 साल निवासी- शंकर कालोनी बीरेन्द्र कुशवाह के मकांन के बगल में लश्कर ग्वालियर के कब्जे से से 1750 रूपये 20. जुम्मन खाँन पुत्र रमजानी खाँ उम्र-48 साल निवासी तारागंज पुल के बगल नाल बन्दो का मौहल्ला ग्वालियर के कब्जे से 1000 रूपये, 21. विशाल शाक्य पुत्र अशोक शाक्य उम्र-27 साल निवासी- तारागंज पुलिस चौकी के सामने के कब्जे से 1900 रूपये, 22. महावीर परिहार पुत्र हरीओम परिहार उम्न-23 साल निवासी- निम्मा जी की खों लश्कर ग्वालियर के कब्जे से 1700 रूपये, 23. सुनील पुत्र भगवानदास जाटव उम्र-40 साल निवासी रामाजी का पुरा थाना बहोड़ापुर ग्वालियर के कब्जे से 1600 रूपये जप्त किये गये।

इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल सट्टे की रकम 39140/- रूपये व एक पेटीएम क्यूआर कोड मशीन जिस पर जितेन्द्र सिंह लिखा व एक फोन पे क्यूआर कोड मशीन एवं दो तितली पत्ता प्रतीक चिन्हों का चार्ट जप्त किया गया, आरोपियों के खिलाफ थाना जनकगंज में अप०क० 30/26 धारा 3/4 एवं 4 (ए) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट पंजीबद्ध कर उक्त आरोपीगणों का कृत्य 7 साल से कम की सजा का प्रावधान होने से उपरोक्त आरोपीगणों को धारा 35 (3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर माननीय न्यायालय मे नियत दिनांक को उपस्थित होने की हिदायत देकर रूखसत किया गया।

जप्त मशरूका : कुल नगदी 39,140/- रुपये, एक पेटीएम क्यूआर कोड मशीन, व एक फोन पे क्यूआर कोड मशीन एवं दो तितली पत्ता प्रतीक चिन्हों के चार्ट को जप्त किया गया।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content