🔴 आरोपी से देशी मदिरा प्लेन के कुल 350 क्वार्टर कुल कीमत लगभग 28 हजार रूपये व होंडा एक्टिवा को जप्त किया।

ग्वालियर 05.05.2026 । *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में दिनांक 05.05.2026 को जनकगंज पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मीगंज मरघट के पीछे एक व्यक्ति होंडा एक्टिवा लिए अवैध शराब लेकर गोल पहाडिया तरफ जाने वाला है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकरियों को अवगत कराया गया। जिस पर से *अति. पुलिस अधीक्षक(पश्चिम/अपराध) श्रीमती सुमन गुर्जर* द्वारा थाना जनकगंज पुलिस को मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी लश्कर श्री मनीष यादव* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी जनकगंज निरी. अतुल सोलंकी* के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को लक्ष्मीगंज मरघट के पीछे वाली रोड़ पर एक व्यक्ति होंडा एक्टिवा एमपी06-जेडी-5879 से आता दिखा, जिसे रोककर चेक किया तो एक नीले रंग के राजश्री लिखे थैले एवं उसके ऊपर एक प्लास्टिक का कट्टा तथा एक्टिवा की डिग्गी में देशी मदिरा प्लेन के कुल 350 क्वार्टर कीमती लगभग 28 हजार रूपये के रखे मिले। उक्त एक्टिवा के चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम *सूरज नामदेव पुत्र स्व0 कमलेश नामदेव उम्र 33 साल निवासी फोर्टव्यू कॉलौनी कोटेश्वर लश्कर ग्वालियर* तथा स्थाई निवास पंचबीघा कप्तान गली जौरा जिला मुरैना होना बताया।

उक्त आरोपी को यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से देशी प्लेन शराब के कुल 350 क्वार्टर तथा होंडा एक्टिवा एमपी06-जेडी-5879 को विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी के खिलाफ थाना जनकगंज में अप0क्र0- 110/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपी से अवैध शराब के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

*जप्त मशरूका:-* देशी मदिरा प्लेन के कुल 350 क्वार्टर कुल कीमत लगभग 28 हजार रूपये तथा एक होंडा एक्टिवा एमपी06-जेडी-5879 कीमती लगभग 45 हजार जप्त किए।

*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी जनकगंज निरी0 अतुल सिंह सोलंकी, प्र.आर0 नीलेश सिंह भदौरिया, प्र.आर0 संजय जादौन, आर0 रामकेश गुर्जर, महेन्द्र सिंह यादव, राहुल गुप्ता, विकास माहौर, पवन यादव, भूपेन्द्र धाकड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content