🔴 उक्त अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
🔴 घटना स्थल के आसपास सक्रिय मुखबिर तंत्र और सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से हुआ खुलासा।
🔴 घटना स्थल का निरीक्षण करने पर एक खून लगा लकड़ी का डण्डा मिला था, जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया।
ग्वालियर दिनांक 26.07.2026।
घटना का संक्षिप्त विवरण:- फरियादी श्याम प्रजापति निवासी जिंसी नाला क्रमांक 2 गुब्बारा फाटक लश्कर ग्वालियर ने थाना झॉसीरोड़ में रिपोर्ट लेख कराई कि उसके पुराने मकान की निगरानी परदेशी बाबा उर्फ बोल्टू उम्र 65 साल निवासी विलासपुर छत्तीसगढ करता है। दिनांक 12.07.2026 की दोपहर को मैं ईट भट्टे बाले पुरानी मकान पर पर पहुंचा और परदेशी बाबा उर्फ बोल्टू के पास गया तो वह कमरे के बाहर पटिया पर एक तरफ करवट लिये लेटा हुआ था और उसकी नाक से और कानों से खून निकल कर सूखा हुआ था तथा उसकी आंख एवं सिर पर चोट होकर सूजन थी तथा चादर ओढ रखी थी उसमंे भी खून लगा हुआ था। ऐसा लगता है कि रात में परदेशी बाबा उर्फ बोल्टू को कोई अज्ञात व्यक्ति मार कर चला गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झॉसीरोड़ में अप0क्र0 206/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) ग्वालियर डॉ0 श्री शिवेज सिंह बघेल द्वारा थाना झांसीरोड़ की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित अज्ञात आरोपी की पतारसी कर कार्यवाही हेतु लगाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड़ निरीक्षक शक्ति सिंह यादव द्वारा थाना झांसीरोड़ पुलिस टीम को उक्त प्रकरण का पर्दाफाश करने हेतु लगाया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने पर एक खून लगा लकड़ी का डण्डा मिला, जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया तथा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गये तथा सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एक संदेही को चिन्हित कर उसकी पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। आज दिनांक 26.07.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का संदेही कल्लू पाल महलगांव क्षेत्र मे घूम रहा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने महलगांव क्षेत्र में संदेही की तलाश की गयी तो सोनी हलवाई वाली गली नं 03 महलगांव में सीसीटीवी फुटेज मे दिखाई दिये संदेही कल्लू पाल के हुलिया का एक व्यक्ति दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम कल्लू पाल उर्फ बेताल पुत्र भूरे सिंह पाल उम्र 40 साल निवासी मुगल पुरा थाना बिजौली हाल गली नं 03 महलगांव थाना विश्वविद्यालय ग्वालियर का होना बताया।
पकड़े गये संदेही से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मजदूरी करता है एवं परदेशी बाबा के पास बने चबूतरे पर सो जाता था। परदेशी बाबा चबूतरे पर सोने के बदले मुझसे शराब मांगता था नही देने पर मुझसे मारपीट भी करता था। दिनांक 11.07.2026 की रात को मैं शराब पीकर परदेशी बाबा के पास पहुंचा तो उसने मुझसे पूछा कि कितना कमाया है मुझे शराब दे और मैनें नही दी तो मुझे परदेशी बाबा ने ईंट से मारा फिर मैं वहीं पास मे बने चबूतरे पर लेट गया था और परदेशी बाबा कमरे के बाहर चबूतरे पर लेटा था मुझे गुस्सा आ रहा था तो मैनें पास मे पड़े लकड़ी के मोटे डण्डे को उठा कर परदेशी बाबा के सिर मे दो बार मार दिया उसके बाद परदेशी बाबा के मूँह मे से खून निकलने लगा तो मै वहां से आकर महलगांव में सो गया था। फिर मेरा नशा उतरा तो मुझे पता चला कि परदेशी बाबा की मृत्यु हो गई तो मैं खाटू श्याम चला था आज वापस आया हूँ। जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया। उक्त अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।





