ग्वालियर। 23.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ. शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी दीपक(परिवर्तित नाम) निवासी नाका चन्द्रबदनी, ग्वालियर ने थाना झांसीरोड पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 21.09.2026 को मेरी भांजी रूचि(परिवर्तित नाम) उम्र 19 साल घर से कॉलेज के लिये गई थी तथा छोटी भांजी प्रीती(परिवर्तित नाम) उम्र 18 साल बिना बताये कहीं चली गई थी। उक्त दोनों वापस नहीं आई, जिनकी तलाश आसपास एवं रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना झांसीरोड़ में अपराध क्रमांक 297/26 धारा 140(3) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त दोनों लड़कियों के एक साथ गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव द्वारा उक्त उक्त दोनों लड़कियों की दस्तयाबी हेतु थाना बल की टीम को लगाया गया। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लड़कियों की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना झांसीरोड़ पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण के गायब हुई दोनों लड़कियां मुरैना जिले के रिठोराकला के आसपास देखी गई हैं। उक्त सूचना पर पुलिस की एक टीम को मुरैना भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा थाना रिठोराकला पुलिस की मदद से दोनों लड़कियों की क्षेत्र में तलाश की गई। इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों लड़कियों को ग्राम पडावली जिला मुरैना से दस्तयाब किया गया।
पूछताछ में दस्तयाब लड़की रूचि(परिवर्तित नाम) ने बताया कि उसके द्वारा पवन पाल से अपनी मर्जी से शादी कर ली है और साथ में अपनी बहन प्रीती(परिवर्तित नाम) को भी ले गई थी और हम दोनों बहने वहीं ससुराल में रह रही थी और हम दोनों बालिक हैं। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा उक्त दोनों लड़कियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां पर दोनों के कथन लेख किये गये।





