ग्वालियर। 21.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया लक्ष्मी(परिवर्तित नाम) निवासी चेतकपुरी, ग्वालियर ने थाना झांसीरोड पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 19.09.2026 को मेरा लड़का सूरज(परिवर्तित नाम) उम्र 11 साल का बिना बताये कहीं चला गया। जिसकी तलाश आसपास एवं रिश्तेदारियों में की उसका कोई पता नहीं चला, मेरे लड़के को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना झांसीरोड़ में अपराध क्रमांक 290/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त नाबालिग बालक के अपहृत होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी विश्वविद्यालय रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव द्वारा उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालक को दस्तयाब करने हेतु थाना बल की टीम को लगाया गया। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत बालक की आसपास के क्षेत्र में तलाश की जाकर घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये और और मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण के अपहृत नाबालिग बालक को थाना क्षेत्र से 24 घंटे के अंदर सकुशल दस्तयाब किया गया। थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की परिजनों द्वारा सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया।





