🔴 उक्त आरोपी थाना मुरार के अप0क्र0-221/25 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में भी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
ग्वालियर। दिनांक 03.02.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को सम्पत्ति संबंधी अपराधों में वांछित चोरों के डोजियर फॉर्म भरकर उनको पकड़ने हेतु निर्देश दिये गये। इसी तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर के निर्देश पर डबरा सिटी पुलिस द्वारा पूर्व में चोरी के अपराधों में वांछित आरोपियों की तलाश कर उनके डोजियर फॉर्म भरे जा रहे हैं। इसी दौरान दिनांक 02.02.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन चोर हाईवे के पास गेंडोल रोड़ पर खड़ा है एवं आने जाने वाले लोगों से कम दाम में मोटर साइकिल बेचने की बात कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा सिटी उनि0 संजय शर्मा* के द्वारा थाना बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान हाईवे के पास गेंडोल रोड पर भेजा गया। जहॉ पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख कर छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ा लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमी परिहार उर्फ ओम प्रकाश पिता मेघसिंह परिहार उम्र 30 साल निवासी प्रकाश नगर वार्ड नंबर 4 गोहद जिला भिण्ड का होना बताया। पकड़े गये संदिग्ध से कम दाम में मोटर साइकिल बेचने के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो उसने एक हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर साइकिल को 15 दिन पहले डबरा में रेलवे पुल के नीचे से चोरी करना एवं एक हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल करीब साढे तीन साल पहले डबरा जेल रोड़ मैरिज गार्डन से चोरी करना बताया।

पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर दीदार कॉलोनी से चोरी की एक हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकिल व एक हीरो स्पलेंडर मोटर सायकिल विधिवत जप्त की गई। पकड़े गये आरोपी को थाना डबरा सिटी के अप0क्र0- 68/26 धारा 303(2) बीएनएस में गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी थाना मुरार के अप0क्र0-221/25 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में भी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 02 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था।
*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* फरियादी देवेन्द कुमार पाल निवासी ग्राम जिगना दतिया ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 18.01.2026 को वह अपनी एचएफ डीलक्स मोटर साईकिल से डबरा आया था जिसे उसने रेल्वे पुल के नीचे खड़ी करके सामान लेने के लिए दुकान पर चला गया था। वापस आकर देखा तो मेरी मोटर साईकिल रखे हुए स्थान पर नही थी। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 68/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बरामद वाहन :- चोरी की एक हीरो एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकिल व एक हीरो स्पलेंडर मोटर सायकिल कुल 02 मोटर सायकिलें की जप्त।





