ग्वालियर। दिनांक 26.04.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकडने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा अपराध क्रमांक 145/26 धारा- 303(2) बीएनएस में चोरी गई मोटर साइकिल की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सकिय किया गया।

दौराने विवेचना थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिन्ध पुल के पास सस्ते दाम में मोटर सायकिल व स्कूटी बेचने की फिराक में खड़ा है, उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। जहाँ मॉडल स्कूल के पीछे रोड़ पर एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस को देख कर भागने लगा देश जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा व उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेन्द्र सिंह यादव पुत्र छोटेलाल यादव मानत आयु 45 साल निवासी ग्राम डगरबाय थाना रक्शा जिला झाँसी (उ.प्र.) का होना बताया। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने दिनांक 11.03.26 को बृज बाटिका गार्डन के वाहर से एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल काले रंग की चोरी करना व दिनांक 15.04.26 को गोल्ड सिनेमा के पास सिटी सेन्टर ग्वालियर से एक एक्टिवा तथा दिनांक 12.03.26 को आरोग्यधाम हॉस्पीटल के वाहर महलगाँव ग्वालियर से एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल एवं नगर निगम कार्यालय सिटी सेन्टर ग्वालियर से एक एक्टिवा दिनांक 10.03.26 को चोरी करना बताया। आरोपी ने बताया कि दिनांक 11.03.26 को एक मोटर साइकिल बृजबाटिका के बाहर खड़ी कर दी थी और बाकी की दो मोटर सायकिलें एवं एक एक्टिवा केन्द्रीय विद्यालय के पीछे सिन्ध नदी के जंगल में खड़ी कर दी हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर सिन्ध नदी के जंगल में झाडियों से दो मोटर सायकिलें व एक स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया। थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा उक्त शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया।
थाना विश्वविद्यालय के अप०क० 67/26 धारा 303 (2) बीएनएस में नगर निगम कार्यालय सिटी सेन्टर ग्वालियर से दिनांक 10.03.26 को चोरी की गई एक्टिवा को थाना डबरा सिटी पुलिस ने लावारिस हालत में बृज बाटिका डबरा से पूर्व में जप्त किया गया था।
ज्ञात हो कि फरियादी मुकेश करन निवासी खेरी डबरा ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 11.03. 2026 को वह अपनी स्प्लेण्डर मोटर साइकिल कमांक एमपी07-एनआर-6963 से बृज बाटिका गार्डन के बाहर पार्किंग में खड़ी कर दी थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना डबरा सिटी में अप00 145/26 धारा 303 (2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
गिरफ्तार आरोपी :- नरेन्द्र सिंह यादव पुत्र छोटेलाल यादव आयु 45 साल निवासी ग्राम डगरबाय थाना रक्शा जिला झाँसी (उ.प्र.)
बरामद चोरी गये वाहन- चोरी की दो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकिल, एवं दो एक्टिवा को जप्त किया गया।





