🔴 उक्त चोरों द्वारा चोरी की टमटम से ग्वालियर में सवारियां लाने ले जाने का कार्य किया जा रहा था।
ग्वालियर। दिनांक 10.03.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में *अति0 पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) ग्वालियर श्री जयराज कुबेर* के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः– फरियादी श्यामू मोर्य निवासी रक्कास बाबा के पास रामगढ डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 04.03.2026 की शाम को ड्रायवर ने रोजाना की तरह मेरी टमटम को दोपहर में बंटी गुर्जर के गोदाम में रखकर खाना खाने के लिए घर चला गया था, शाम को वापस आया तो देखा कि उक्त टमटम (ई-रिक्शा) गोदाम में नहीं थी। मेरी टमटम को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0-132/26 धारा 305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी डबरा सिटी उप निरीक्षक संजय शर्मा* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त अपराध सदर में चोरी गई टमटम की तलाश हेतु लगाकर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दौराने विवेचना दिनांक 09.02.2026 को थाना डबरा सिटी पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में चोरी गई ई रिक्शा (टमटम) रविन्द्र धानुक निवासी अमरपुरा बेरी डबरा व नुकुल रजक निवासी घासमण्डी ग्वालियर द्वारा लालकोठी हनुमानजी मन्दिर के पास किलागेट तरफ चला रहे हैं।

उक्त सूचना पर से पुलिस टीम मुखबिर के बताये स्थान लाल कोठी हनुमानजी मन्दिर के पास जाकर देखा तो मौके पर ई रिक्शा क्र. एमपी 07-जेडएस-7313 लालकोठी हनुमानजी मन्दिर के सामने खड़ी मिली जिसमें दो व्यक्ति बैठे दिखे। पुलिस टीम द्वारा टमटम में बैठे दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, पूछताछ में उन्होने अपने नाम रविन्द्र धानुक पुत्र गुलाब धानुक आयु 28 साल निवासी हरी सरपंच बाली गली अमरपुरा खेरी डबरा एवं नकुल रजक पुत्र दयाशंकर रजक आयु 24 साल निवासी मिरजापुर मोहल्ला घासमण्डी ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों उक्त टमटम के संबंध में गहनता से पूछताछ की तो उन्होने दिनांक 04.03.2026 को दोपहर में पशु चिकित्सालय के समाने गोदाम से चोरी करना बताया एवं उक्त दिनांक से ही ग्वालियर में लाकर सवारियां लाने ले जाने में चलाना बताया। पुलिस टीम द्वारा मौके से चोरी की टमटम को विधिवत जप्त कर दोनों आरोपियों को थाना डबरा सिटी के अपराध सदर में गिरफ्तार किया गया।
बरामद वाहन :- चोरी की टमटम को जप्त किया गया।





