ग्वालियर। दिनांक 13.07.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक (मध्य/यातायात) श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के अनुक्रम में सीएसपी मुरार संदीप बांगरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
क्षेत्रीय कार्यालय नगर निगम ऑफिस बैरिक कवाटर मंदिर के सामने पहुंचे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक एक्टिवा पर सवार व्यक्ति को रोका और संदेह होने पर उक्त व्यक्ति की एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एके-9745 को चेक किया तो उक्त एक्टिवा की डिग्गी में एक पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रिंकू आदिवासी पुत्र स्व. सुरेश आदिवासी उम्र 27 साल निवासी आदिवासी मोहल्ला भीम नगर थाना थाटीपुर ग्वालियर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा की तौल कराने पर कुल बजन 306 ग्राम कीमत करीब 4500 रुपये पाया गया। उक्त आरोपी के कब्जे से गांजा व एक्टिवा क्रमांक एमपी07-एके-9745 को जप्त किया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से एवं आरोपी के पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड होने से गिरफ्तार कर अवैध गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
आरोपी:- रिंकू आदिवासी पुत्र स्व. सुरेश आदिवासी उम्र 27 साल निवासी आदिवासी मोहल्ला भीम नगर थाना थाटीपुर ग्वालियर
जप्त मशरूका:- अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 306 ग्राम कीमती लगभग 4500 रूपये।
keyboard_arrow_up
Skip to content