ग्वालियर। दिनांक 09.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री सुजावल जग्गा(भापुसे) के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये गये।

वरिष्ठ अधिकारियों केे निर्देशों के परिपालन में प्रभारी डीएसपी ग्रामीण श्री शैलेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनिहार निरीक्षक निरी0 हरेन्द्र शर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना के अप0क्र0-82/26 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी गई कार की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी के प्रकरण में संदेही आरोपी बरेठापुल के पास भिण्ड रोड़ ग्वालियर पर खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो भिण्ड रोड़ बरेठा पुल के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा हुआ मिला। जिससे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आशीष चौहान पुत्र राघवेन्द्र सिंह चौहान उम्र 20 साल निवासी मेहरी लहार जिला भिण्ड हाल बसेडिया नगर भिण्ड थाना देहात जिला भिण्ड का होना बताया। उक्त व्यक्ति के पास से मिली स्विफ्ट डिजायर कार के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त कार चोरी की होना बताया। जिस पर से पुलिस द्वारा उक्त चोरी की स्विफ्ट डिजायर कार को विधिवत जप्त कर वाहन चोर को थाना पनिहार के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये वाहन चोर से उसके अन्य साथी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी विजय परदे निवासी ग्राम खनगाँव बेडी थाना सनावद जिला खरगौन ने थाना पनिहार में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 31.08.2026 को सुबह वह इन्दौर रेल्वे स्टेशन से दो व्यक्तियों को अपनी मारूति स्विफ्ट डिजायर कार से किराये पर ग्वालियर लेकर आया था जैसे ही वह नयागांव से थोड़ा आगे आया और कार को खड़ी करके वाथरूम करने चला गया। मैं बाथरूम करके वापस आया तो मेरी कार क्रमांक एम.पी.09 सी वार्ड 8310 मारूति सिफ्ट डिजायर अपने स्थान पर नहीं दिखी उक्त अज्ञात दोनों व्यक्ति मेरी कार को चुरा कर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना पनिहार में अज्ञात के खिलाफ अप0क्र0-82/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त माल:- चोरी की 01 मारूति स्विफ्ट डिजायर कार को जप्त किया गया।





