आज दिनांक 23.02.26 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश तथा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर एवं एसडीओपी भितरवार श्री जितेंद्र नागाइच के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भितरवार निरीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के द्वारा थाना भितरवार पुलिस की टीम को आज दिनांक 23.02.26 को मुखबिर सूचना पर कंजर डेरा चकमियापुर में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही हेतु भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा कंजर डेरा चकमियापुर पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई और कार्रवाई के दौरान थाना भितरवार पुलिस द्वारा मौके पर रखी आठ प्लास्टिक टंकियों में भरा लगभग 1600 लीटर गुड़ लहन नष्ट किया गया, साथ ही 20 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग दो हजार रुपए की जप्त की गई।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content