ग्वालियर। दिनांक 07.09.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने वाले तथा अवैध शराब की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति० पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री जयराज कुबेर द्वारा अधीनस्थ थाना प्रभारियों को अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी भितरवार श्री गगन हनवत के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी भितरवार उनि बलबीर सिंह मावई के नेतृत्व में दिनांक 07.09.2026 को इलाका का भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चकमियापुर स्कूल के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कच्ची शराब बनाई जा रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
उक्त सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचे तो चकमियापुर शासकीय प्राथमिक स्कूल के पास 16 नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रमों में 150-150 लीटर लहान कुल 2400 लीटर कीमती 24000/- रूपये का लाहन भरा हुआ मिला तथा एक हरे रंग की प्लास्टिक की कट्टी में 20 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 2,000/- रूपये की मिली। अज्ञात व्यक्ति का यह कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय होने से मौके पर 16 नीले ड्रमों में भरे लाहन को नष्ट किया गया तथा खाली ड्रमों व एक प्लास्टिक की कट्टी में 20 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची देशी शराब को विधिवत जप्त किया गया। थाना भितरवार में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 364/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
जप्त मशरूकाः- 20 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची देशी शराब तथा खाली ड्रमों को जप्त किया गया।





