ग्वालियर। दिनांक 08.06.2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने व खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) ने अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को क्षेत्र में बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु लगाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना महाराजपुरा पुलिस को दिनांक 07.06.2026 जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दाने बाबा मंदिर के सामने शताब्दीपुरम मंे एक व्यक्ति वारदात करने की नियत से कट्टा लगाये हुये खड़ा है।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान दाने बाबा मंदिर के पास शताब्दीपुरम भेजा गया, जहां पर मुखबिर के बताये हुलियेा का एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेरकर पकड़ा और उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कार्तिक उर्फ गोलू शर्मा पुत्र पुरेन्द्र शर्मा उम्र 24 साल निवासी कुंज बिहार कालोनी थाना गोला का मंदिर ग्वालियर का होना बताया। संदेही कार्तिक शर्मा की तलाशी ली गई तो कमर में दाहिनी तरफ एक 315 बोर का देशी कट्टा मिला एवं लोअर की बाई जेब मंे एक 315 बोर का जिंदा राउण्ड मिला।

आरोपी कार्तिक शर्मा उक्त कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं एक 315 बोर का जिन्दा राउण्ड विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 क्रमांक 328/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, आरोपी के खिलाफ पूर्व से 05 प्रकरण पंजीबद्ध हैं जिनमें से थाना गोला का मंदिर में 02 तथा थाना महाराजपुरा में 03 प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

*जप्त हथियार*:- एक 315 बोर का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content