ग्वालियर। 09.09.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व) डॉ0 शिवेश सिंह बघेल द्वारा अपने अधीनस्थ सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादी विवेक(परिवर्तित नाम) निवासी महाराजपुरा जिला ग्वालियर ने थाना महाराजपुरा पर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 07.09.2026 को मेरा 10 साल का लड़का और मेरे बहनोई की 13 साल का लड़का एक साथ स्कूल के लिए निकले थे जो वापस घर नही आए। हम लोगों ने दोनों को स्कूल, आसपास व रिश्तेदारियों में भी तलाश किया लेकिन दोनों को कोई पता नही चला। कोई अज्ञात व्यक्ति दोनों को बहला फुसलाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महाराजपुरा में अप0क्र0 521/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त दो नाबालिग बालकों के एक साथ गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में अपहृत नाबालिग बालकोें को दस्तयाब करने हेतु लगाया गया। थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बालकों की आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई और तकनीकी सेल व मुखबिर तंत्र के सक्रिय किया गया।
दौराने विवेचना थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा दिनांक 08.09.2026 को उक्त दोनों नाबालिग बालकों को सकुशल दस्तयाब किया जाकर पूछताछ की जा रही है और सीडब्लूसी के माध्यम से बालकों को उनके परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक यशवंत गोयल, उप निरीक्षक संतराम राठौर, उप निरी. राजीव सोलंकी, प्रधान आरक्षक मनीष चौहान, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक आशवेन्द्र जादौन, आरक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, आरक्षक रूस्तम गुर्जर, आरक्षक गिर्राज गुर्जर, आरक्षक रामसेवक गुर्जर, महिला आरक्षक सीमा चौहान की सराहनीय भूमिका रही।





